२०१८ सुन्दा जलसन्धि सूनामी

२२ दिसंबर २०१८ को, इंडोनेशिया के बांतेन और लांपुंग के तटीय क्षेत्रों में अनक क्राकटाऊ ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद सुनामी आई, जिसमें कम से कम २८१ लोग मारे गए और १,०१६ घायल हुए।[1] द गार्जियन के अनुसार, "सुनामी का कारण, अनक क्रेटाऊ ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद हुआ भूस्खलन है।"[2] २३ दिसंबर तक, ज्वालामुखी का अधिकांश दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र ढह चुका था।[3]

२०१८ सुन्दा जलसन्धि सूनामी
तिथि २२ दिसम्बर २०१८
समय लगभग २१:२७ डब्ल्यूआईबी (१७:२७ यूटीसी)
स्थान सुन्दा जलसन्धि, इंडोनेशिया
निर्देशांक 6°06′10″S 105°25′22″E / 6.1026739°S 105.4227555°E / -6.1026739; 105.4227555निर्देशांक: 6°06′10″S 105°25′22″E / 6.1026739°S 105.4227555°E / -6.1026739; 105.4227555
मृत्यु २८१
घायल १,०१६
लापता ५७

पृष्ठभूमि संपादित करें

 
२०१३ में अनक क्रैकटाऊ ज्वालामुखी

अग्नि वृत्त (पैसिफिक रिंग ऑफ फायर) पर स्थित, इंडोनेशिया भूकंप की एक उच्च आवृत्ति का अनुभव करता है और १२७ सक्रिय ज्वालामुखियों का घर है। इन ज्वालामुखियों में से एक अनक क्राकटाऊ (शाब्दिक रूप से 'क्राकाटाओ का बच्चा) है, जो सुन्दा जलडमरूमध्य में का एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जिसमें 1927 को और उसके बाद 1883 को विस्फोट हुआ था- जोकि इतिहास के सबसे हिंसक विस्फोटों में से एक के रूप में दर्ज है, जिसमें बड़ी सुनामी और विस्फोटक राख के कारण 30,000 से अधिक लोग मारे गए थे, उनमें से कई लोग उसी क्षेत्र के थे, जहां 2018 में सूनामी आई है।[4][5]

सुनामी आने के महीनों पहिलें से ही, अनक क्राकटाऊ में गतिविधि में वृद्धि देखी जाने लगी थी, जिसमें 21 दिसंबर को विस्फोट हुआ था जो दो मिनट से अधिक समय तक चला और उस्से ४०० मीटर (१,३०० फीट) ऊंचा बादल बना। [4]

2004 में वर्ष के उसी समय, इसी क्षेत्र के आसपास एक भयावह सुनामी आई थी, जो 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) को हुई थी, हालांकि इसने पूरे हिंद महासागर के रिम में अधिक व्यापक क्षति पहुंचाई थी, जिससे थाईलैंड और श्री लंका जैसे देश प्रभावित हुए थे।[6]

जनहानि संपादित करें

 
जहां संगीत समारोह आयोजित किया गया था, वह स्थान सुनामी के बाद

इंडोनेशियाई आपदा प्रबंधन नेशनल बोर्ड ने शुरुआत में 20 मौतों और 165 घायलों की सूचना दी थी।[5] अगले दिन तक, यह आंकड़ा 43 मृत में संशोधित कर दिया गया - पांडेलांग में 33, दक्षिण लम्पुंग में 7, और सेरांग में 3, 584 घायल, और 2 लापता भी बताया गया, अधिकांश घायल (491) पांडेलांग से दर्ज की गईं। पांडेयलांग के समुद्र तट पर लहरों का ज्यादा कहर ढ़ाया, जहां तंजुंग लेसुंग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल स्थित हैं।[7][8] उस दिन के बाद, लापता हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20 और मरने वालों की संख्या 62 हो गई थी।[9] लापता व्यक्तियों में छोटे द्वीपों से भी सूचित किया गया था जो पांडेयलांग रीजेंसी का हिस्सा हैं।[10] २३ दिसंबर को १३:०० स्थानीय समय तक, बीएनपीबी ने 168 मृत्यु की पुष्टि की थी और 30 लापता के साथ 745 घायल होने की सूचना दी थी।[11] वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़कर 281 मृत और 1,016 घायल हो गया।[12]

पीड़ितों में एमी जिमी, एक इंडोनेशियाई अभिनेता और कॉमेडियन, और इंडोनेशियन बैंड सत्रह के कई सदस्य शामिल हैं। एक ऑनलाइन वीडियो में दिखाया गया जिसमें तंजुंग लेसुंग में उनके शो के दौरान बैंड के मंच में सुनामी के लहर का प्रहार होता है, जिससे वह टूट जाता और दर्शकों में अफरा-तफरी मच जाती है।[13] राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी पीएलएन और खेल और युवा मंत्रालय के टूर समूह भी सुनामी से प्रभावित हुआ है, जिसके कुछ सदस्य मारे गए, और कुछ लापता या घायल हो गये है।[14][15]

क्षति संपादित करें

तट के पास स्थित पांडेलांग में लगभग 400 घर ध्वस्त हो गए, इसके अलावा वहां स्थित 9 से ज्यादा होटलों को, लहर के कारण भारी नुकसान हुआ है। दक्षिण लांपुंग में 30 अन्य घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।[7][16] सेरांग और पांडेलांग को जोड़ने वाली सड़क भी छतिग्रस्त हो गई है।[17]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Death toll from Indonesian tsunami rises to 281". www.cbsnews.com. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  2. Justin McCurry; Frances Perraudin; agencies (23 December 2018). "Sunda Strait tsunami death toll likely to rise, say Indonesian officials". The Guardian. मूल से 22 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018. The tsunami is believed to have been caused by the collapse of Anak Krakatau that followed an eruption of the Anak Krakatau volcano. There were no significant seismic tremors to indicate a tsunami was coming. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. "Large part of Anak Krakatau has collapsed into the sea - reconstruction of the eruption". www.volcanodiscovery.com. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 December 2018.
  4. "Deaths as 'volcano tsunami' hits Indonesia". BBC News. 23 December 2018. मूल से 18 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  5. "Tsunami in Banten, Lampung kills at least 20: Disaster agency". The Jakarta Post (अंग्रेज़ी में). 23 December 2018. मूल से 15 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  6. "Boxing Day Tsunami: 14 years on". Sunday Observer (अंग्रेज़ी में). 2018-12-21. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  7. "Tsunami terjang Selat Sunda, korban diperkirakan terus bertambah". BBC (इंडोनेशियाई में). 23 December 2018. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  8. "Indonesia 'volcano tsunami': At least 43 dead and 600 injured amid Krakatoa eruption". www.telegraph.co.uk. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  9. "Indonesia 'volcano' tsunami: At least 62 dead and hundreds injured after huge wave". Sky News (अंग्रेज़ी में). 23 December 2018. मूल से 22 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  10. "Tsunami Banten, Ada Laporan Korban Hilang di Pulau Oar dan Sangiang". KOMPAS (इंडोनेशियाई में). 23 December 2018. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  11. "Indonesia tsunami hits Sunda Strait after Krakatau eruption". BBC (eng में). 24 December 2018. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 December 2018.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  12. "Death toll from Indonesian tsunami rises to 281". www.cbsnews.com. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 December 2018.
  13. "Indonesia tsunami: Wave crashes into local pop band Seventeen's concert". Channel NewsAsia (अंग्रेज़ी में). 23 December 2018. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  14. "19 Karyawan PLN Hilang Diterjang Tsunami di Tanjung Lesung". CNN Indonesia (इंडोनेशियाई में). 23 December 2018. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  15. "Tsunami Banten, 7 dari 256 Peserta "Family Gathering" PLN Meninggal Dunia". KOMPAS (इंडोनेशियाई में). 23 December 2018. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.
  16. Ma'ruf, Irfan (23 December 2018). "Sejumlah Rumah di Pandeglang Banten Roboh Diterjang Gelombang Pasang". iNews (इंडोनेशियाई में). अभिगमन तिथि 23 December 2018.[मृत कड़ियाँ]
  17. "Tsunami di Banten, Jalan Raya Serang-Pandeglang Terputus". Tribunnews.com (इंडोनेशियाई में). 23 December 2018. मूल से 23 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2018.