<< जून >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३ १४ १५
१६ १७ १८ १९ २० २१ २२
२३ २४ २५ २६ २७ २८ २९
३०
2024

6 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 157वाँ (लीप वर्ष में 158 वाँ) दिन है। साल में अभी और 208 दिन बाकी हैं।

दिवस संपादित करें

प्रमुख घटनाएँ संपादित करें

  • 1520 - फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1674 - शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
  • 1727 - पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
  • 1752 - भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए।
  • 1808 - नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
  • 1831 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न हुआ।
  • 1882 - न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
  • 1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
  • 1919 - फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1919- प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण।
  • 1926 - मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
  • 1936 - एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन शुरू हुआ।
  • 1944 - नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।
  • 1944 - अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु हुआ।
  • 1966 - अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
  • 1967 - इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
  • 1972 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गए।
  • 1975 - दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन किया गया।
  • 1981 - बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
  • 1994 - वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
  • 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा को प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • 1997 - बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • 1999 - को भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

जन्म संपादित करें

  • १५९९ – डिएगो वेलाज़क्वेज़, (बपतिस्मे की तिथि), स्पेनी चित्रकार। (निधन १६६०)
  • 1891 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
  • 1930 - सुनील दत्त, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
  • 1936 - डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।
  • 1939 - गुरबचन सिंह रंधावा - भारत के प्रसिद्ध एथलीट
  • 1924 - एस. आर. बोम्मई - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। कर्नाटक के चौथे मुख्यमंत्री।
  • 1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  • 1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर
  • 1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एलेन ओक्टेवियन ह्यूम ब्रिटिशकालीन भारत में सिविल सेवा के अधिकारी एवं राजनैतिक सुधारक थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे।
  • 1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
  • 1919 - राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार।
  • 1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं।

निधन संपादित करें

बहारी कडियाँ संपादित करें