2010 एशियाई खेल पदक तालिका

2010 एशियाई खेल (आधिकारिक तौर पर 16वे एशियाई खेल) एक बहु-खेल प्रतियोगिता थी जो चीन के ग्वांगझोउ शहर में 12 नवम्बर से 27 नवम्बर 2010, के बीच आयोजित की गई थी। 1990 में बीजिंग के उपरान्त ग्वांगझोउ एशियाई खेलों की मेज़बानी करने वाला दूसरा चीनी शहर था।[1] खेलों में 45 एशियाई राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों (आई॰ओ॰सी॰) से चयनित 9,704 एथलीटों ने कुल 476 प्रतिस्पर्धाओं में विभाजित 42 खेलों में भाग लिया।[2][3] अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने जनवरी 2010 में कुवैत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति को राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण निलम्बित कर दिया था, परिणामस्वरूप कुवैती खिलाडियों ने इन खेलों में ओलम्पिक ध्वज तले भाग लिया था।[4][5]

गुआंग्डोंग ओलम्पिक स्टेडियम एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाओं का मेज़बान था।
ग्वांगझोउ जिम्नेसियम में टेबल टेनिस व वॉलीबॉल की स्पर्धाए आयोजित की गई थी।

पैंतीस राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों के एथलीटों ने खेलों में पदक जीते और इनमे से उनतीस ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता। मकाउ और बांग्लादेश ने इन खेलों में क्रमशः वूशू और क्रिकेट में एशियाई खेलों के अपने प्रथम स्वर्ण पदक जीते थे।[6][7] ईरान, भारत, अफ़्गानिस्तान, बांग्लादेश, चीनी ताइपे, हांगकांग, इण्डोनेशिया, जॉर्डन, किर्गिज़स्तान, मकाउ, मलेशिया, म्यान्मार, उत्तर कोरिया, ओमान और पाकिस्तान ने 2006 एशियाई खेलों की तुलना में सामान्य पदक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया।[8] मेज़बान देश चीन ने लगातार आठवीं बार एशियाई खेलों की पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान अर्जित किया। चीनी एथलीटों ने सभी पदक श्रेणियों में सर्वाधिक पदक हासिल किये, जिसमें उन्होंने 199 स्वर्ण, 119 रजत व 98 कांस्य पदक जीते। चीन ने समग्र तौर पर भी सबसे अधिक पदक जीते (416, सभी पदकों का लगभग 40%)। दक्षिण कोरिया ने कुल 232 पदकों (76 स्वर्ण सहित) के साथ पदक तालिका में द्वितीय स्थान हासिल किया। जापान 48 स्वर्णों व कुल 216 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।[2]

पदक तालिका संपादित करें

 
मलेशियाई खिलाड़ी निकोल डेविड ने स्क्वैश के महिला एकल में स्वर्ण जीत था, निकोल मलेशिया की स्वर्ण विजेता टीम की भी सदस्य थी।
 
चीन के लिन डान ने बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल में स्वर्ण जीत था और ये स्वर्ण पदक विजेता चीनी टीम के भी सदस्य थे।
 
भारतीय मुक्केबाज़ विजेन्द्र सिंह ने मध्यम भार श्रेणी (75 किग्रा) में स्वर्ण पदक अर्जित किया था।
 
कज़ाख़िस्तान की ओल्गा रय्पाकोवा ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण व लंबी कूद में रजत पदक जीता था।

इस तालिका में रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा प्रकाशित पदक तालिकाओं की परंपरा के साथ संगत है। प्राथमिक रूप से तालिका किसी राष्ट्र के एथलीटों द्वारा जीते गये स्वर्ण पदकों की संख्या के अनुसार क्रमित है (इस संदर्भ में "राष्ट्र" वो है जिसका प्रतिनिधित्व किसी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया गया है)। इसके पश्चात जीते गये रजत पदकों को तथा फिर कांस्य पदकों की संख्या को महत्त्व दिया गया है। अगर फिर भी राष्ट्रों ने एक ही स्थान अर्जित किया है, तो उन्हें एक ही रैंकिंग दी गई है और उन्हें उनके आई॰ओ॰सी॰ कोड के वर्णानुक्रम अनुसार सूचीबद्ध किया गया है।

इन खेलों में कुल 1,577 पदक (477 स्वर्ण, 479 रजत और 621 कांस्य) वितरित किये गये। कांस्य पदकों की कुल संख्या स्वर्ण या रजत पदकों की कुल संख्या से अधिक है क्योंकि 15 खेलों की प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में दो पदक वितरित किये गये थे: बैडमिंटन,[9] मुक्केबाज़ी,[10] क्यू स्पोर्ट्स,[11] तलवारबाज़ी,[12] जूडो,[13] कबड्डी,[14] कराटे,[15] सेपाक्तकरा,[16] सॉफ्ट टेनिस,[17] स्क्वैश,[18] टेबल टेनिस,[19] ताइक्वांडो,[20] टेनिस,[21] कुश्ती[22] और वुशू (ताउलु की प्रतिस्पर्धाओं को छोड़कर)।[23] पदकों की श्रेणियों में विविधता का कारण कुछ प्रतिस्पर्धाओं में हुए टाई भी हैं। पुरुषों की कलात्मक जिमनास्टिक्स की भूतल स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए टाई हुआ था और कोई भी जिम्नास्ट रजत से सम्मानित नहीं किया गया।[24] पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी,[25] एथलेटिक्स में पुरुषों के पोल वॉल्ट (लग्गा कूद)[26] और बॉलिंग के पुरुष युगल में भी रजत पदक के लिये टाई था तथा इन प्रतिस्पर्धाओं में कोई कांस्य पदक नहीं दिया गया।[27][28] कैनोइंग में पुरुषों की के॰1 1000 मीटर,[29] एथलेटिक्स में महिलाओं की ऊँची कूद में टाई[30] व पुरुषों की ऊँची कूद में तीन एथलीटो के टाई[31] का मतलब था कि इन प्रतिस्पर्धाओं में एकाधिक कांस्य पदक वितरित किये गये।

* मेज़बान राष्ट्र
  पिछले खेलों की तुलना में अपना स्थान सुधारने वाले राष्ट्र
  खेलों में पहली बार स्वर्ण जीतने वाले राष्ट्र
पदक विजेता राष्ट्रों की सूची
पद राष्ट्र स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1   चीन (CHN)* 199 119 98 416
2   दक्षिण कोरिया (KOR) 76 65 91 232
3   जापान (JPN) 48 74 94 216
4   ईरान (IRI)   20 15 24 59
5 साँचा:Country data कज़ाख़िस्तान (KAZ) 18 23 38 79
6   भारत (IND)   14 17 34 65
7 साँचा:Country data चीनी ताइपे (TPE)   13 16 38 67
8   उज्बेकिस्तान (UZB) 11 22 23 56
9   थाईलैण्ड (THA) 11 9 32 52
10   मलेशिया (MAS) 9 18 14 41
11 साँचा:Country data हांगकांग (HKG)   8 15 17 40
12   उत्तर कोरिया (PRK)   6 10 20 36
13 साँचा:Country data सउदी अरब (KSA) 5 3 5 13
14   बहरीन (BRN) 5 0 4 9
15   इण्डोनेशिया (INA)   4 9 13 26
16   सिंगापुर (SIN) 4 7 6 17
17   कुवैत से खिलाडी (KUW) 4 6 1 11
18   कतर (QAT) 4 4 7 16
19   फ़िलीपीन्स (PHI) 3 4 9 16
20   पाकिस्तान (PAK)   3 2 3 8
21   मंगोलिया (MGL) 2 5 9 16
22   म्यान्मार (MYA)   2 5 3 10
23   जॉर्डन (JOR) 2 2 2 6
24   वियतनाम (VIE) 1 17 15 33
25 साँचा:Country data किर्गिज़स्तान (KGZ)   1 2 2 5
26   मकाउ (MAC)    1 1 4 6
27   बांग्लादेश (BAN)    1 1 1 3
28   ताजिकिस्तान (TJK) 1 0 3 4
29   सीरिया (STR) 1 0 1 2
30   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 0 4 1 5
31 साँचा:Country data अफ़्गानिस्तान (AFG)   0 2 1 3
32   इराक (IRQ) 0 1 2 3
32   लेबनान (LIB) 0 1 2 3
34   लाओस (LAO) 0 0 2 2
35   नेपाल (NEP) 0 0 1 1
35   ओमान (OMA)   0 0 1 1
कुल 477 479 621 1577

पदक स्थायित्व में परिवर्तन संपादित करें

निर्णय तिथि खेल प्रतिस्पर्धा राष्ट्र स्वर्ण रजत कांस्य कुल
19 नवम्बर 2010 जूडो पुरुषों की 81 किग्रा   उज्बेकिस्तान −1 −1
  जापान +1 −1 0
साँचा:Country data कज़ाख़िस्तान +1 −1 0
24 जनवरी 2011 एथ्लेटिकस चक्का-फेंक   कतर –1 −1
  ईरान +1 −1 0
  भारत +1 +1

एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओ॰सी॰ए॰) ने 19 नवम्बर 2010 को घोषणा की थी कि उज़बेक जुडोका शोकिर मुमिनोव डोप में फ़ेल हो गए हैं तथा उनसे उनका पुरुषों की 81 किग्रा प्रतिस्पर्धा में जीता गया रजत पदक छीन लिया गया है। मुमिनोव के मूत्र के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मिथाइलहेक्जामाइन पाया गया था।[32] इसके पश्चात कांस्य पदक विजेता जापान के माशाहिरो ताकामात्सू व कज़ाख़िस्तान के इस्लाम बोज्बायेव को रजत पदक के लिये पदोन्नत कर दिया गया था।[33]

24 जनवरी 2011 को ओ॰सी॰ए॰ ने कतारी एथलीट अहमद मोहम्मद धीब को अयोग्य घोषित करते हुए उनसे उनका चक्का-फेंक में जीता गया रजत पदक छीन लिया। धीब का बहिर्जात टेस्टोस्टेरोन चयापचयों का परीक्षण सकारात्मक आया था।[34] कांस्य पदक विजेता मोहम्मद सामिमी को रजत व भारत के चौथे स्थान पर रहे विकास गौड़ा को कांस्य के लिये पदोन्नत कर दिया गया।[35]

सन्दर्भ संपादित करें

विस्तृत
  • "All Sports – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
विशिष्ट
  1. "एशियन गेम्स 2010 – खेलों का महाजलसा". jagranjunction.com. 26 अक्टूबर 2010. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 नवम्बर 2011.
  2. शर्मा, मुकेश (27 नवम्बर 2010). "एशियाई खेलों का समापन" Archived 2011-01-02 at the वेबैक मशीनबीबीसी हिन्दी. बीबीसी. अभिगमन तिथि: 17 जुलाई 2011.
  3. "Guangzhou Asian Games 'one of best ever', says OCA President". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवम्बर 2010.
  4. "Political interference alleged". espn.go.com (अंग्रेज़ी में). न्यूयॉर्क: एसोसिएटेड प्रेस. 5 जनवरी 2010. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जुलाई 2011.
  5. "Olympic medal for Kuwait under IOC flag". ocasia.org (अंग्रेज़ी में). एशियाई ओलम्पिक परिषद. 18 अगस्त 2010. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  6. "The 16th Asian Games – Report on Macao Sports Delegation". sport.gov.mo. Macau Sport Development Board. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 नवम्बर 2011.
  7. "Bangladesh wins first Asian Games gold medal" Archived 2012-02-25 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)बीबीसी न्यूज। 26 नवम्बर 2010। अभिगमन तिथि: 17 जुलाई 2011।
  8. "Overall medal standings – Doha 2006". ocasia.org (अंग्रेज़ी में). एशियाई ओलम्पिक परिषद. मूल से 21 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2011.
  9. "Badminton – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  10. "Boxing – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  11. "Billiard Sports – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  12. "Fencing – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  13. "Judo – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  14. "Kabaddi – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  15. "Karate – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  16. "Sepaktakraw – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  17. "Soft tennis – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  18. "Squash – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  19. "Table tennis – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  20. "Taekwondo – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  21. "Tennis – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  22. "Wrestling – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  23. "Wushu – Medals Standings". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  24. "Artistic Gymnastics – Men's Floor Final". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  25. "Swimming – Men's 200m Breaststroke Ev.No.35 Final". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  26. "Athletics – Men's Pole Vault Final". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  27. "Bowling – Men's Doubles Squad A". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  28. "Bowling – Men's Doubles Squad B". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  29. "Canoe/Kayak Sprint – Men's Kayak Single 1000m Final". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  30. "Athletics – Women's High Jump Final". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  31. "Athletics – Men's High Jump Final". gz2010.cn (अंग्रेज़ी में). गुआंगज़ौ एशियाई खेल आयोजन समिति. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2011.
  32. "उज्बेकिस्तान का जुडोका डोप में फ़ेल". in.jagran.yahoo.com. जागरण–याहू. 19 नवम्बर 2010. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2011.
  33. थॉम्पसन, डेव (20 नवम्बर 2010). "Two judokas promoted to silver" Archived 2010-12-30 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)रॉयटर्स इण्डिया। अभिगमन तिथि: 17 जुलाई 2011।
  34. "More doping failures at 2010 Asian Games" Archived 2011-01-28 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी). द स्ट्रेट्स टाइम्स. 24 जनवरी 2011. अभिगमन तिथि: 17 जुलाई 2011.
  35. "Vikas Gowda to get Asian Games bronze" Archived 2011-01-31 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)द टाईम्स ऑफ़ इंडिया। 26 जनवरी 2011। अभिगमन तिथि: 17 जुलाई 2011।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें