2014 शीतकालीन पैरालम्पिक

एक बहु-खेल प्रतियोगिता

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक (रूसी: Зимние Паралимпийские игры 2014, अनु० Zimniye Paralimpiyskiye igry 2014), आधिकारिक रूप से ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल जिसे सामान्य तौर पर सोची शीतकालीन पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, दिव्यांगों की एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया गया। इन खेलों का आयोजन रूस के सोची तथा क्रास्नोदर क्राई में ७ से १६ मार्च २०१४ के मध्य हुआ। रूस ने पहली बार इन खेलों का आयोजन किया। इन खेल प्रतियोगिता में ५ खेलों के अन्तर्गत ७२ प्रतियोगिताएँ हुई जिसमें स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया।[1]

ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल
मेजबान शहरसोची, रूस
सिद्धांतहॉट. कूल. योर्स.
(रूसी:
Жаркие. Зимние. Твои.)
भाग लेने वाले राष्ट्र45
भाग लेने वाले एथलीट550
आयोजन5 खेलों में 72 प्रतियोगिताएँ
उद्घाटन समारोह7 मार्च
समापन समारोह16 मार्च
आधिकारिक उद्घाटनकर्ताराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
खिलाड़ी की शपथवैलेरी रेड्कोज़ुबो
पैरालम्पिक मशालसेर्गे शिलोव
ओलेस्या व्लादिकिना
पैरालम्पिक स्टेडियमफिष्ट ओलम्पिक स्टेडियम
शीतकालीन:
वैंकूवर 2010 प्योंगचांग 2018  >
ग्रीष्मकालीन:
लंदन 2012 रियो 2016  >

शुभंकर संपादित करें

इन खेलों के शुभंकर की घोषणा 26 फरवरी 2011 को हुई।[2] इनके नाम "स्नेजहिंका" तथा "ल्युचिक" हैं। क्रमशः दोनों पृथ्वी के गर्म व ठंडे भागों को दर्शा रहे हैं। दोनों हाथ मिलाती मुद्रा में खड़े हैं।[3]

खेल संपादित करें

उद्घाटन समारोह संपादित करें

खेलों का उद्घाटन समारोह 7 मार्च 2014 को फिष्ट ओलम्पिक स्टेडियम में हुआ। पैरालम्पिक कढ़ाई को संयुक्त रूप से सेर्गे शिलोव तथा ओलेस्या व्लादिकिना द्वारा जलाया गया।[4][5]

भाग लेने वाली राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियाँ संपादित करें

इन खेलों में 45 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों ने भाग लिया जिनकी सूची निम्न है-

भाग लेने वाली राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियाँ

ब्राज़ील, तुर्की तथा उज़्बेकिस्तान ने सोची 2014 से शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों में अपना पदार्पण किया। हंगरी तथा दक्षिण अफ्रीका जिन्होंने वैंकूवर 2010 में अपने खिलाड़ी भेजे थे लेकिन इन खेलों में नहीं भेजे।

खेल प्रतियोगिताएँ संपादित करें

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक में पाँच खेल शामिल किये गये, जिनमे 72 स्वर्ण पदक दाँव पर थे। इन खेलों में स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया, जो अल्पाइन स्कीइंग खेल में शामिल था।[1]

कार्यक्रम संपादित करें

OC उद्घाटन समारोह खेल प्रतियोगिताएँ # खेल प्रतियोगिता फाइनल CC समापन समारोह
मार्च 7
शुक्र
8
शनि
9
रवि
10
सोम
11
मंगल
12
बुद्ध
13
गुरु
14
शुक्र
15
शनि
16
रवि
प्रतियोगिता
समारोह OC CC
  अल्पाइन स्कीइंग 6 3 3 3 3 8 3 3 32
  बैथलॉन 6 6 6 18
  क्रॉस-कंट्री स्कीइंग 2 4 6 2 6 20
  आइस स्लेज हॉकी 1 1
  व्हीलचेयर कर्लिंग 1 1
कुल प्रतियोगिताएँ 12 5 7 6 9 3 14 7 9 72
संचयी कुल प्रतियोगिताएँ 12 17 24 30 39 42 56 63 72
मार्च 7
शुक्र
8
शनि
9
रवि
10
सोम
11
मंगल
12
बुद्ध
13
गुरु
14
शुक्र
15
शनि
16
रवि
प्रतियोगिता


समापन समारोह संपादित करें

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक का समापन समारोह 16 मार्च 2014 को फिष्ट ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस समारोह में रूस के उप प्रधानमंत्री दिमत्री कोज़ाक ने भाग लिया।[6][7][8]

पदक तालिका संपादित करें

कुंजी

  *   मेज़बान देश (रूस)

क्रमांक NPC स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1   रूस* 30 28 22 80
2   जर्मनी 9 5 1 15
3   कनाडा 7 2 7 16
4   यूक्रेन 5 9 11 25
5   फ्रांस 5 3 4 12
6   स्लोवाकिया 3 2 2 7
7   जापान 3 1 2 6
8   संयुक्त राज्य अमेरिका 2 7 9 18
9   ऑस्ट्रिया 2 5 4 11
10   ग्रेट ब्रिटेन 1 3 2 6
11   नॉर्वे 1 2 1 4
  स्वीडन 1 2 1 4
13   स्पेन 1 1 1 3
14   नीदरलैंड्स 1 0 0 1
  स्विट्जरलैंड 1 0 0 1
16   फिनलैंड 0 1 0 1
  न्यूज़ीलैंड 0 1 0 1
18   बेलारूस 0 0 3 3
19   ऑस्ट्रेलिया 0 0 2 2
कुल 72 72 72 216

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Para-Snowboard secures Paralympic Games inclusion". बीबीसी स्पोर्ट्स. 2 मई 2012. मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फरवरी 2014.
  2. "Russia unveils candidates for Sochi mascot". ESPN.com. 7 फरवरी 2011. मूल से 5 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फरवरी 2014.
  3. "Sochi 2014 gets a new Paralympic look". Paralympic.org. IPC. मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मई 2014.
  4. Brandon Hicks (7 March 2014). "2014 Paralympics open in Sochi". CBC. मूल से 8 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मार्च 2014.
  5. "#Neverstop: 2014 Paralympic Games kick off in Sochi (PHOTOS)". रशिया टुडे. मूल से 13 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2014.
  6. "Record-breaking Sochi 2014 Paralympics close in celebration of possibility". IPC. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अप्रैल 2014.
  7. "Best Winter Paralympics Ever' Close in Sochi". RIA. मूल से 20 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अप्रैल 2014.
  8. "Sochi Paralympics end with flare, fireworks". सीबीसी स्पोर्ट्स. मूल से 28 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अप्रैल 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

पूर्वाधिकारी
वैंकुवर
शीतकालीन पैरालम्पिक
सोची

ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल (2014)
उत्तराधिकारी
प्योंगचांग