"मौर्य राजवंश": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो 45.121.127.45 (Talk) के संपादनों को हटाकर Jayprakash12345 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत...
सम्राट
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
{{स्रोत कम|date=दिसम्बर 2015}}
{{मौर्य वंश ज्ञानसंदूक}}
'''मौर्य राजवंश''' (३२२-१८५ ईसापूर्व) [[प्राचीन भारत]] का एक शक्तिशाली एवं महान राजवंश था। इसने १३७ वर्ष भारत में राज्य किया। इसकी स्थापना का श्रेय [[चन्द्रगुप्त मौर्य]] और उसके मन्त्री [[कौटिल्य]] को दिया जाता है, जिन्होंने [[नन्द वंश]] के सम्राट घनानन्द को पराजित किया। मौर्य साम्राज्य के विस्तार एवं उसे शक्तिशाली बनाने का श्रेय [[सम्राट अशोक]] जाता है।
 
यह साम्राज्य पूर्व में [[मगध]] राज्य में गंगा नदी के मैदानों (आज का [[बिहार]] एवं [[बंगाल]]) से शुरु हुआ। इसकी राजधानी [[पाटलिपुत्र]] (आज के [[पटना]] शहर के पास) थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने ३२२ ईसा पूर्व{{cn}} में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विकास किया। उसने कई छोटे छोटे क्षेत्रीय राज्यों के आपसी मतभेदों का फायदा उठाया जो [[सिकन्दर]] के आक्रमण के बाद पैदा हो गये थे। ३१६ ईसा पूर्व तक मौर्य वंश ने पूरे उत्तरी पश्चिमी भारत पर अधिकार कर लिया था। चक्रवर्ती [[सम्राट अशोक]] के राज्य में मौर्य वंश का बेहद विस्तार हुआ। सम्राट अशोक के कारण ही मौर्य साम्राज्य सबसे महान एवं शक्तिशाली बनकर विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ।
 
== शासकों की सूची ==