"पोवाड़ा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 71:
== फुले का पोवाड़ा ==
महात्मा जोतिबा फुले ने छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि ढूंढ निकाली और 1869 में उन्होंने [[पूना]] में पहली बार शिवाजी महाराज की [[जयंती]] मनाई। उन्होंने ही शिवाजी की समाधि की मरम्मत करवाई तथा अपनी पहली पुस्तक लिखी ‘ए बलाड ऑन शिवाजी’ (शिवाजी की महागाथा के गीत), जिसे अंग्रेजों ने रिकार्ड किया। फुले को यह अहसास था कि इतिहास के साक्षी के रूप में पोवाड़ा का बहुत महत्व है। गीत और गद्य दोनो होने के कारण, पोवाड़ा के माध्यम से मनोरंजन और प्रचार दोनों संभव हैं। फुले ने अशिक्षित जनता को पोवाड़ा के माध्यम से शिवाजी के कार्यों के बारे में बताया. उन्होंने मात्र व्यक्ति-आधारित पोवाड़ा नहीं लिखे बल्कि उपमा देकर लिखा. शिवाजी के कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए उनके बारे में सरल पोवाड़ा के माध्यम से अशिक्षित जनता को जानकारी देते थे।
 
== ब्रिटिश काल ==
बाद में ब्रिटिश राज के खिलाफ भी कई पोवाड़ा लिखे गए। यह भी बड़े आश्चर्य की बात है कि ब्रिटिशों ने ही पोवाड़ा को संग्रहित करने का काम भी किया। सबसे बड़ा उदाहरण हैरी अर्बुथनोट अक्वर्थ का है। उन्होंने शंकर तुकाराम शालीग्राम के साथ मिलकर करीब 60 पोवाडा इकट्ठा किए, जिन्हें १८९१ में ‘इतिहास प्रसिद्ध पुरूषांची वा स्त्रियांचे पोवाड़ा’ नाम से प्रकाशित किया गया। उसके बाद, अक्वर्थ ने १८९४ में ‘बलाड ऑफ़ मराठा’ नाम से पुस्तक लिखी। अंग्रेजों ने शाहू महाराज के समय के 5-6 पोवाड़ा खोजे, 150 पोवाड़ा पेशवा के समय के तथा ब्रिटिश काल के 150 पोवाड़ा मिले। 1947 तक अंग्रेज़ एक हजार से ज्यादा पोवाड़ा इकठ्ठा कर चुके थे ।
 
कई शाहिरों के नाम पता नहीं चले। डाक्टर एसपी गोस्वामी ने शुरूआती पोवाड़ा प्रकाशित किए, जिनमें राव बर्वे ज्ञानप्रकाश के पोवाड़ा शामिल थे। इन पोवाड़ा में ब्रिटिश राज के खिलाफ आक्रोश प्रकट हुआ था। यशवंत नरसिंहा केलकर ने तीन भागों में पोवाड़ा प्रकाशित किये, जिससे पोवाड़ा विधा को आगे बढ़ाने में मदद मिली। गोंधळ जाति ने महाराष्ट्र के इतिहास को बचाया तो पोवाड़ा को संकलित व प्रकाशित कर इस मौखिक परंपरा को विलुप्त होने से बचाया गया।
 
== शाहिर साहित्य==
शाहिर साहित्य ने कई महान लेखकों को पैदा किया जिनमें श्रीपाद महादेव वर्दे, एमवी धोंध तथा अन्य शामिल थे। वर्दे ने कई पोवाडा एकत्रित कर उन्हें ‘विविधवार्ता’ नाम से प्रकाशित किया। उन्होंने ‘मराठी कविताचा उषाकाल किंवा मराठीं साहित्य’ नाम से पुस्तक भी लिखी। एम एन सहस्त्रबुद्धे का ‘मराठी शाहिरी- वागंमय’ 1950 के दशक में मुंबई मराठी साहित्य संघ ने प्रकाशित किया। इन सभी लेखकों ने पोवाड़ा को संग्रहित कर प्रकाशित करवाकर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
==प्रसिद्ध पोवाड़े==
शाहिर साहित्य के चलन का आरम्भ छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल (१६३०-१६८०) में हुआ। इनके काल में प्रथम पोवाड़ा ‘अफजल खानाचा वध’ (अफजल खान का वध) १६५९ में अग्निदास द्वारा गाया गया था। इसमें शिवाजी द्वारा अफजल खान के वध का वर्णन किया गया था।(चित्रित) इसकी जानकारी महाराष्ट्र के तत्कालीन गजट में भी दर्ज है। दूसरा महत्वपूर्ण पोवाडा तानाजी मालसुरे द्वारा सिंहगढ़ पर हमला करने एवं अधिकार करने के बारे में था। इसे तुलसीदास ने गाया था। इसके बाद प्रसिद्ध पोवाड़े की गिनती में बाजी पासालकर का यमजी भास्कर द्वारा गाया हुआ पोवाड़ा। बाद में भी शिवाजी के अनेक पोवाड़ा गाए गए, जैसे शिवाजी अवतारी पुरूष, शिव प्रतिज्ञा, प्रतापगढचा रणसंग्राम, शाहिस्ताखान चा पराभव, शिवाजी महाराज पोवाड़ा, छत्रपति राजमाता जीजाबाई, शिवरांयाचे पुण्य स्मरण, सिंहगढ़, शिवराज्याभिषेक, समाजवादी शिव छत्रपति, शिव-गौरव, शिवदर्शन, पुरोगामी शिवाजी, शिवसंभव, शिवकाव्य इत्यादि।<ref name="प्रेस"/> इसके बाद पेशवाकाल (१७६२-१८१२) में पोवाड़ा-गायक रामजोशी थे जिन्होंने अनेक प्रसिद्ध पोवाड़े गाये। इनके अलावा अनंतफादी (१७४४-१८१९), होनाजी बाला(१७५४-१८४४) एवं प्रभाकर (१७६९-१८४३) जैसे अनेक पोवाड़ा गायक हुए हैं, जिन्होंने कई पोवाड़ा गाए। कालान्तर में यह कला पिछड़ती चली गई किन्तु लोककला के रूप में, मराठी साहित्य के विकास में पोवाड़ा की भूमिका थी।
 
==संदर्भ==