"भीम जन्मभूमि": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''भीम जन्मभूमि''' मध्य प्रदेश के महू (डॉ। आम्बेडकर नगर) में स्थि...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
'''भीम जन्मभूमि''' [[मध्य प्रदेश]] के [[महू]] (डॉ। आम्बेडकर नगर) में स्थित [[भीमराव आम्बेडकर]] का जन्मस्थान है। आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को एक सैन्य छावनि महू में हुआ था। यहां मध्य प्रदेश सरकार ने एक भव्य स्मारक बनाया है, जिसे 'भीम जन्मभूमि' नाम दिया गया है। स्मारक का उद्घाटन 14 अप्रैल 1991 को 100 वीं [[आंबेडकर जयंती|आम्बेडकर जयंती]] के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री [[सुंदरलाल पटवा]] द्वारा हुआ था। स्मारक की रचना वास्तुकार ईडी निमगेड द्वारा की गयी थी। बाद में, 14 अप्रैल, 2008 को 117 वीं आंबेडकर जयंती के अवसर पर इस स्मारक का लोकार्पण हुआ।किया गया।
 
हर साल, लाखों आम्बेडकरवादी, बौद्ध और पर्यटक आम्बेडकर को अभिवादन करने इस उनके जन्मभूमि स्थान की जगह पर जाते हैं। यह स्थान [[भोपाल]] से दो से तीन घंटे और [[इंदौर]] से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर आम्बेडकर को अभिवादन करने के लिए, [[भारत के प्रधान मंत्री]] [[नरेंद्र मोदी]] 2016 में 125 वीं आम्बेडकर जयंती के दिवस पर दौरा किया था। 2018 में 127 वीं आम्बेडकर जयंती पर [[भारत के राष्ट्रपति]] [[रामनाथ कोविंद]] ने महू का दौरा करके बाबासाहब आम्बेडकर को अभिवादन किया था। [[पंचतीर्थ]] के रुप में भारत सरकार द्वारा विकसित किये जा रहे आम्बेडकर के जीवन से संबंधित पांच स्थलों में से यह एक है।