"अंधविश्वास": अवतरणों में अंतर

छो ऑटोमैटिक वर्तनी सुधार: आवाहन
→‎अंधविश्वासों का वर्गीकरण: अंधविश्वास में लिप्त सभी धर्मों को सम्मिलित करना।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 3:
 
== अंधविश्वासों का वर्गीकरण ==
अंधविश्वासों का सर्वसम्मत वर्गीकरण संभव नहीं है। इनका नामकरण भी कठिन है। [[पृथ्वी]] [[शेषनाग]] पर स्थित है, [[वर्षा]], गर्जन और बिजली [[इन्द्र|इंद्र]] की क्रियाएँ हैं, भूकंप की अधिष्ठात्री एक देवी है, रोगों के कारण प्रेत और पिशाच ,कुछ विचलित करने वाला कार्य से अल्लाह ज़न्नत नसीब कराते हैं, गिरिजाघर या यीशू के कुछ पादरी द्वारा रोगों या भूत प्रेत का निवारण करना, इत्यादि। इस प्रकार के अंधविश्वासों को प्राग्वैज्ञानिक या धार्मिक अंधविश्वास कहा जा सकता है। अंधविश्वासों का दूसरा बड़ा वर्ग है मंत्र-तंत्र। इस वर्ग के भी अनेक उपभेद हैं। मुख्य भेद हैं रोग निवारण, वशीकरण, उच्चाटन, मारण आदि। विविध उद्देश्यों के पूर्त्यर्थ मंत्र प्रयोग प्राचीन तथा मध्य काल में सर्वत्र प्रचलित था। [[मन्त्र|मंत्र]] द्वारा रोग निवारण अनेक लोगों का व्यवसाय था। विरोधी और उदासीन व्यक्ति को अपने वश में करना या दूसरों के वश में करवाना मंत्र द्वारा संभव माना जाता था। उच्चाटन और मारण भी मंत्र के विषय थे। मंत्र का व्यवसाय करने वाले दो प्रकार के होते थे-मंत्र में विश्वास करने वाले और दूसरों को ठगने के लिए मंत्र प्रयोग करने वाले।
 
== जादू, टोना ==