"स्मृति (मनोविज्ञान)": अवतरणों में अंतर

2401:4900:5F97:89D0:5DEF:A71:2576:40CA (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 5856547 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
.
टैग: Reverted Emoji यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 2:
 
[[चित्र:Mapping the Connection Matrix of the Human Brain.png|thumb|250px|'''स्मृति का पैटर्न कुछ इस तरह का होता है''']]
हमारी यादें हमारे व्यक्तित्व का एक प्रमुख अंग हैं। हम क्या याद रखते हैं और क्या भूल जाते है यह सब बहुत सारी चीजों पर निर्भर करता है। [[भाषा]], [[दृष्टि]], [[श्रवण नक्षत्र|श्रवण]], [[अवगम|प्रत्यक्षीकरण]], [[अधिगम]] तथा [[ध्यान]] की तरह '''स्मृति''' (मेमोरी) भी [[मस्तिष्क]] की एक प्रमुख बौद्धिक क्षमता है। हमारे मस्तिष्क में जो कुछ भी [[अनुभव]], [[सूचना]] और [[ज्ञान]] के रूप में संग्रहीत है वह सभी स्मृति के ही विविध रूपों में व्यवस्थित रहता है। [[मानव मस्तिष्क]] की इस क्षमता का अध्ययन एक काफी व्यापक विषय वस्तु है। मुख्यतः इसका अध्ययन [[मनोविज्ञान]], [[तंत्रिका विज्ञान|तंत्रिकाविज्ञान]] एवं [[आयुर्विज्ञान]] के अंतर्गत किया जाता है। प्रस्तुत आलेख में स्मृति के विविध रूपों, इसके जैविक आधार, स्मृति संबंधी प्रमुख रोग तथा कुछ प्रमुख स्मृति युक्तियों पर प्रकाश डाला जाएगा।'' <br />
 
'' 🔚<br />''
== स्मृति-एक मानसिक प्रक्रिया ==
हमारी स्मृति कैसे काम करती है या फिर किसी भी चीज को हम कैसे याद रख पाते हैं? स्मृति हमारे मस्तिष्क में किस प्रकार संग्रहीत होती है? हम किसी चीज को क्यों भूल जाते हैं और कुछ चीजे भुलाए नहीं भूलती। इन मूलभूत प्रश्नों ने मानव मन को सदा से ही आंदोलित किया है तथा इनके उत्तर देने के समय समय पर प्रयास भी किये गए हैं। हममें से सभी के अंदर पुरानी बातों को याद रखने की क्षमता होती है। हम किसी व्यक्ति, स्थान, घटना और स्थितियों-परिस्थितियों को याद करते रहते हैं। उन से कुछ सीखते हैं। फिर आगे उन्हें अनुभवों और ज्ञान के रूप में सुरक्षित कर लेते हैं। हमारे आगे का व्यवहार इसके द्वारा नियंत्रित होता है कि हमने क्या सीखा है।<br />