"दुर्गा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
पंक्ति 22:
'''दुर्गा''' या [[आदिशक्ति]] हिन्दुओं की प्रमुख देवी मानी जाती हैं जिन्हें माता, [[नवदुर्गा]], [[देवी]], [[शक्ति]], आध्या शक्ति, भगवती, माता रानी, पार्वती , जगत जननी जग्दम्बा, परमेश्वरी, परम सनातनी देवी आदि नामों से भी जाना जाता हैं।<ref>David R. Kinsley 1989, pp. 3-4.</ref><ref>{{cite web|url=https://blogs.timesofindia.indiatimes.com/the-photo-blog/9-days-9-avatars-be-ferocious-like-goddess-kaalratri/|title=9 days, 9 avatars: Be ferocious like Goddess Kaalratri|access-date=27 सितंबर 2017|archive-url=https://web.archive.org/web/20170615104643/http://blogs.timesofindia.indiatimes.com/the-photo-blog/9-days-9-avatars-be-ferocious-like-goddess-kaalratri/|archive-date=15 जून 2017|url-status=dead}}</ref> [[शाक्त|शाक्त सम्प्रदाय]] की वह मुख्य देवी हैं। दुर्गा को आदि शक्ति, परम भगवती [[परब्रह्म]] बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली, ममतामई, मोक्ष प्रदायनी तथा कल्याणकारी हैं। उनके बारे में मान्यता है कि वे शान्ति, समृद्धि तथा [[धर्म]] पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का विनाश करतीं हैं।<ref>Paul Reid-Bowen 2012, pp. 212-213.</ref>
 
दुर्गा का निरूपण [[सिंह]] पर सवार एक [[देवी]] के रूप में की जाती है। दुर्गा देवी आठ भुजाओं से युक्त हैं जिन सभी में कोई न कोई शस्त्रास्त्र होते है। उन्होने [[महिषासुर]] नामक असुर का वध किया। महिषासुर (= महिष + असुर = भैंसा जैसा असुर) करतीं हैं। हिन्दू ग्रन्थों में वे [[शिव]] की पत्नी दुर्गा के रूप में वर्णित हैं। जिन ज्योतिर्लिंगों में देवी दुर्गा की स्थापना रहती है उनको सिद्धपीठ कहते है। वहाँ किये गए सभी संकल्प पूर्ण होते है। माता का दुर्गा देवी नाम दुर्गम नाम के महान दैत्य का वध करने के कारण पड़ा। माता ने शताक्षी स्वरूप धारण किया और उसके बाद शाकंभरी देवी के नाम से विख्यात हुई शाकंभरी देवी ने ही दुर्गमासुर का वध किया। जिसके कारण वे समस्त ब्रह्मांड में दुर्गा देवी के नाम से भी विख्यात हो गई। माता के देश में अनेकों मंदिर हैं कहीं पर महिषासुरमर्दिनि[https://www.hindugodsgyan.com/2023/08/important-story-of-maa-durga-and.html महिषासुर]मर्दिनि शक्तिपीठ तो कहीं पर कामाख्या देवी। यही देवी कोलकाता में महाकाली के नाम से विख्यात और सहारनपुर के प्राचीन शक्तिपीठ मे [[शाकम्भरी]] देवी के रूप में ये ही पूजी जाती हैं। मां दुर्गा ने मां काली के रूप में किया [https://www.hindugodsgyan.com/2023/08/maa-durga-killed-raktabeej-in-form-of.html रक्तबीज] का वध   रक्तबीज वध की कथा दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) या देवी मार्गदर्शनी पुराण में वर्णित है
 
हिन्दुओं के शक्ति साम्प्रदाय में भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना जाता है (शाक्त साम्प्रदाय [[ईश्वर]] को देवी के रूप में मानता है)। [[वेद|वेदों]] में तो दुर्गा [https://www.hindugodsgyan.com/2023/08/about-mother-durga.html का] व्यापाक उल्लेख है, किन्तु [[उपनिषद]] में देवी "उमा हैमवती" (उमा, हिमालय की पुत्री) का वर्णन है। [[पुराण]] में दुर्गा को आदिशक्ति माना गया है। दुर्गा असल में [[शिव]] की पत्नी [[आदिशक्ति]] का एक रूप हैं, शिव की उस पराशक्ति को प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकाररहित बताया गया है। एकांकी (केंद्रित) होने पर भी वह माया शक्ति संयोगवश अनेक हो जाती है। उस आदि शक्ति देवी ने ही सावित्री(ब्रह्मा जी की पहली पत्नी), लक्ष्मी, और मुख्य रूप से पार्वती(सती) के रूप में जन्म लिया और उसने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से विवाह किया था। तीन रूप होकर भी दुर्गा (आदि शक्ति) एक ही है।
 
देवी दुर्गा के स्वयं कई रूप हैं (सावित्री, लक्ष्मी एव पार्वती से अलग)। मुख्य रूप उनका "'''गौरी'''" है, अर्थात शान्तमय, सुन्दर और गोरा रूप। उनका सबसे भयानक रूप "'''काली'''" है, अर्थात काला रूप। विभिन्न रूपों में दुर्गा [[भारत]] और [[नेपाल]] के कई मन्दिरों और तीर्थस्थानों में पूजी जाती हैं।भगवती दुर्गा की सवारी शेर है।
पंक्ति 164:
 
या देवी सर्वभूतेषु विष्णुमायेति शब्दिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
 
'''"[https://www.hindugodsgyan.com/2023/08/following-is-maa-durga-stuti-in-hindi.html सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये] शिवे सर्वार्थसाधिके।'''
 
'''शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते॥'''
 
नमस्ते जगतां मातरे विश्वरूपे संस्थिते।
 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"
 
या देवी सर्वभेतेषु चेतनेत्यभिधीयते। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
Line 195 ⟶ 203:
* [[पान्थोइबी]]
* [[देवीमाहात्म्य]]
* [https://www.hindugodsgyan.com/2023/08/many-mythological-stories-between-mata.html माता दुर्गा]
* [[नवदुर्गा]]
* [[महाविद्या]]