छो 2A01:E0A:13C:3030:64A6:5332:8B99:7CE1 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव को 2402:3A80:1A36:1141:2F3D:F11C:9820:428C के बदलाव से पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना SWViewer [1.6]
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 103:
== भूगोल एवं राजस्थान का क्लिक करने योग्य मानचित्र ==
[[चित्र:New Rajasthan with 50 Districts.jpg|अंगूठाकार]]
राजस्थान की आकृति लगभग पतंगाकारमनीष है। राज्य २३ ३ से ३० १२ अक्षांश और ६९ ३० से ७८ १७ देशान्तर के बीच स्थित है। इसके उत्तर में पाकिस्तान, पंजाब और हरियाणा, दक्षिण में मध्यप्रदेश और गुजरात, पूर्व में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश एवं पश्चिम में पाकिस्तान हैं।
 
सिरोही से अलवर की ओर जाती हुई ४८० कि॰मी॰ लम्बी [[अरावली]] पर्वत शृंखला प्राकृतिक दृष्टि से राज्य को दो भागों में विभाजित करती है। राजस्थान का पूर्वी सम्भाग शुरू से ही उपजाऊ रहा है। इस भाग में वर्षा का औसत ५० से.मी. से ९० से.मी. तक है। राजस्थान के निर्माण के पश्चात् चम्बल और माही नदी पर बड़े-बड़े बांध और विद्युत गृह बने हैं, जिनसे राजस्थान को सिंचाई और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध हुई है। अन्य नदियों पर भी मध्यम श्रेणी के बांध बने हैं, जिनसे हजारों हैक्टर सिंचाई होती है। इस भाग में ताम्बा, जस्ता, अभ्रक, पन्ना, घीया पत्थर और अन्य खनिज पदार्थों के विशाल भण्डार पाये जाते हैं।