"बन्द जलसम्भर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 11:
खुले जलसंभारों में जो नमक और अन्य पदार्थ मिलते रहते हैं वे आगे चलकर सागर में बह जाते हैं। बंद जलसंभारों में ऐसा नहीं होता। पानी में मिले नमक और अन्य पदार्थ इन झीलों या शुष्क क्षेत्रों में जाकर जमा होतें रहते हैं। इसलिए बंद जलसंभर झीलें समय के साथ बहुत खारी हो जाती हैं। ऐसी झीलों पर प्रदुषण का भी बहुत बुरा असर पड़ता है क्योंकि प्रदूषक समुद्र में बह कर तितर-बितर होने की बजाय एकत्रित होकर बढ़ते ही रहते हैं।<ref name="unitednation"/>
 
अपनी भिन्न भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के कारण अलग महाद्वीपों में बंद जलसंभारों की संख्या भी भिन्न है। [[ऑस्ट्रेलिया]] का लगभग २१% क्षेत्रफल बंद जलसंभरों का क्षेत्र है जबकि [[उत्तर अमेरिका]] में बंद जलसंभर केवल ५% क्षेत्र पर फैले हैं। पूरे विश्व का लगभग १८% ज़मीनी क्षेत्रफल बंद जलसंभरों से ग्रस्त है। दुनिया के सब से अधिक क्षेत्रफल वाले बंद जलसंभर एशिया के भीतरी इलाकों में पाए जाते हैं।<ref name=saline>{{cite book|url=http://books.google.com/books?id=NOdvPFm6SyoC&pg=PA18&lpg=PA18&dq=endorheic&source=web&ots=EWyVvVeOhm&sig=tNrylNMQCGu6bUCBTyo1HHlGDRc|title=Saline Lake Ecosystems of the World|publisher=Springer|accessdate=2007-07-31}}</ref>
 
कुछ सूखे क्षेत्रों में बंद जलसंभर का पानी नमक और अन्य लवण तो ले आता है, लेकिन गरमी और शुष्कता के कारण तेज़ी से वाष्पित (इवैपोरेट) होता रहता है। कहीं-कहीं पर पानी केवल एक ही मौसम में बह कर आता है या कुछ योगों तक बहने के बाद भौगोलिक परिस्तिथियों के बदल जाने से आना बंद हो जाता है। ऐसे शुष्क झील वाले इलाक़ों में नमक की मोटी और सख्त परत जमकर एक विस्तृत समतल मैदान बना देती है जो मीलों-कोसों तक फैला होता है। क्योंकि ऐसे [[नमक के मैदान]] बिलकुल समतल और बहुत बड़े होते हैं, इनका प्रयोग तेज़ गाड़ियों द्वारा गति कीर्तिमान स्थापित करने के लिए किया जाता है।