"मॅलानिशिया": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 4:
==नाम की उत्पत्ति==
"मॅलानिशिया" का नाम [[यूनानी भाषा]] के दो शब्दों को जोड़ने से आता है - "मेलास" (μέλας) यानि "काला" और "निसोस" (νῆσος) यानि "द्वीप"। इसलिए "मॅलानिशिया" के नाम का मतलब "काले द्वीप" है, जो इन द्वीपों पर रहने वाली मानव जातियों की काली त्वचा की तरफ़ एक इशारा है। यह नाम फ़्रांसिसी नौसैनिक नेता और खोजक झ़ूल द्युमॉं दूरवीय (Jules Dumont d'Urville) ने १८३२ में [[पोलिनिशिया]] और इस क्षेत्र में अंतर बताने के लिए गढ़ा था क्योंकि इन दोनों इलाक़ों के लोग पड़ौसी तो हैं लेकिन इनकी जातियां एक-दुसरे से कुछ भिन्न हैं।<ref name="ref44bulom">{{Citation | title=The South seas (Melanesia)Peeps at many lands | author=John Henry Macartney Abbott | publisher=A. and C. Black, 1908 | isbn= | url=http://books.google.com/books?id=sDFCAAAAIAAJ | quote=''... Geographically they are labelled Melanesia, but if you know any Greek ...''}}</ref>
 
==लोग==
इतिहासकारों का मानना है के मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था।<ref>{{cite journal| author=Dunn, Michael, Angela Terrill, Ger Reesink, Robert A. Foley, Stephen C. Levinson| year=2005| title=Structural Phylogenetics and the Reconstruction of Ancient Language History| journal=Science| volume=309| pages=2072–2075| doi=10.1126/science.1114615| pmid=16179483| issue=5743 }}</ref> आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का [[ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों]] के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है के यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाती में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है।<ref>{{cite book| author=Spriggs, Matthew|year=1997|title=The Island Melanesians|publisher=Blackwell|isbn=0631167277}}</ref>
 
==इन्हें भी देखें==