5,01,128
सम्पादन
छो (robot Adding: id:Kabaddi) |
No edit summary |
||
{{वार्ता शीर्षक}}[[चित्र
'''कबड्डी''' एक सामूहिक [[खेल]] है, जो मुख्य रूप से [[भारत]] मे खेली जाती है। कबड्डी नाम का प्रयोग प्राय: [[उत्तर भारत]] में किया जाता है, इस खेल को दक्षिण में '''चेडुगुडु''' और पूरब में '''हु तू तू''' के नाम से भी जानते हैं। यह खेल [[भारत]] के पड़ोसी देश [[नेपाल]], [[बांग्लादेश]], [[श्रीलंका]], और [[पाकिस्तान]] में भी उतना ही लोकप्रिय है।
==परिचय==
===नियम===
साधारण शब्दों में इसे ज्यादा अंक हासिल करने के लिए दो टीमों के बीच की एक स्पर्धा कहा जा सकता है। अंक पाने के लिए एक टीम का रीडर (कबड्डी-कबड्डी बोलने वाला) विपक्षी पाले (कोर्ट) में जाकर वहां मौजूद खिलाडियों को छूने का प्रयास करता है। इस दौरान विपक्षी टीम के स्टापर (रेडर को पकड़ने वाले) अपने पाले में आए रेडर को पकड़कर वापस जाने से रोकते हैं और अगर वह इस प्रयास में सफल होते हैं तो उनकी टीम को इसके बदले एक अंक मिलता है। और अगर रीडर किसी स्टापर को छूकर सफलतापूर्वक अपने पाले में चला जाता है तो उसकी टीम के एक अंक मिल जाता और जिस स्टापर को उसने छुआ है उसे नियमत: कोर्ट से बाहर जाना पड़ता है।
===टीमें===
इस तरह से हर दल का खिलाड़ी बारी बारी से क्रम बदलते रहते हैं, और अंत में जिसके दल में सब्से ज्यादा सदस्य बचे रह जाते हैं उस दल को विजेता घोषित कर दिया जाता है।
===खेल की अवधि===
यह खेल आमतौर पर 20-20 मिनट के दो हिस्सों में खेला जाता है। हर हिस्से में टीमें पाला बदलती हैं और इसके लिए उन्हें पांच मिनट का ब्रेक मिलता है। हालांकि आयोजक इसके एक हिस्से की अवधि 10 या 15 मिनट की भी कर सकते हैं। हर टीम में 5-6 स्टापर (पकड़ने में माहिर खिलाड़ी) व 4-5 रेडर (छूकर भागने में माहिर) होते हैं। एक बार में सिर्फ चार स्टापरों को ही कोर्ट पर उतरने की इजाजत होती है। जब भी स्टापर किसी रेडर को अपने पाले से बाहर जाने से रोकते हैं उन्हें एक अंक मिलता है लेकिन अगर रेडर उन्हें छूकर भागने में सफल रहता है तो उसकी टीम को अंक मिल जाता है।
मैचों का आयोजन [[उम्र]] और [[वजन]] के आधार पर किया जाता है, परंतु आजकल महिलाओं की भी काफी भागेदारी हो रही है ।
पिछले तीन [[एशियाइ खेल]] में भी कबड्डी को शामिल करने से [[जापान]] और [[कोरिया]] जैसे देशों में भी कबड्डी की लोकप्रियता बढी है।
==सन्दर्भ==
*[http://www.amarujala.com/TEEN/detail.asp?page=19&foldername=20060225&sec_id=3 कबड्डी] - अमर उजाला
[[श्रेणी:खेलकूद]]
|
सम्पादन