"एल्ब्रुस पर्वत": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 11:
*[[जॉर्जियाई भाषा]] में "लालबुज़ी" (იალბუზი)
*[[चरकस्सी भाषा]] में ओशख़ामख़ुआ (Ошхамахуэ) - जिसका मतलब है "ख़ुशी का पहाड़"
 
==भौगोलिक स्थिति==
एल्ब्रुस [[कॉकस पर्वत श्रंखला]] की महाकॉकस श्रंखला से क़रीब २० किमी (१२ मील) उत्तर में है और किस्लोवोद्स्क नाम के रूसी शहर से दक्षिण-पश्चिम में क़रीब ६५ किमी की दूरी पर। इसके ऊपर एक बर्फ़ की ओढ़नी हमेशा जमी रहती है, जिस से २२ [[हिमानी|हिमानियाँ]] नीचे की ओर बर्फ़ का मुसलसल बहाव चालू रखती हैं। इन हिमानियों से इस क्षेत्र की कुछ मुख्य नदियाँ - [[बक्सान नदी]], [[कुबान नदी]] और [[मलका नदी]] - जन्म लेती हैं। हालांकि एल्ब्रुस को एक मृत ज्वालामुखी माना जाता है, वैज्ञानिकों का कहना है के इसके नीचे एक बहुत ही बड़ा और गहरा मैग्मा (पिघले पत्थर और अन्य पदार्थ) का भण्डार है।
 
==इन्हें भी देखें==