"तूवा": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (robot Adding: en:Tuva
पंक्ति 6:
*तूवी में तूवा को "तिवा रयिसपुब्लिका" (Респу́блика Тыва́) कहते हैं
*[[मंगोल भाषा|मंगोल]] में तूवा को "बुग्द नाइरमदाख़ तूवा उल्स" (Бүгд Найрамдах Тува Улс) कहते हैं
 
==भूगोल==
तूवा की राजधानी, किज़िल, एशिया के भौगोलिक ह्रदय (यानि बिलकुल बीच) में स्थित है। पूर्वी तूवा थोड़ी ऊंचाई पर और वनों से हरा-भरा है, जबकि पश्चिमी तूवा निचली ज़मीन वाला शुष्क इलाक़ा है। तूवा का क्षेत्रफल १७०,४२७ वर्ग किमी है (यानि लगभग [[भारत]] के [[कर्नाटक]] राज्य से ज़रा छोटा)। २००२ में तूवा में ३०५,९०० लोगों की आबादी थी। तूवा में क़रीब ८,००० नदियाँ हैं जो लगभग सारी की सारी [[येनिसेय नदी]] में मिल जाने वाली धाराएँ हैं। तूवा में ज़मीन से निकलने वाले कई [[पानी के चश्मे]] भी हैं।
 
===सीमाएं===
*रूस के अन्य राज्य जिनकी सीमाएं तूवा से मिलतीं हैं: [[ख़कासिया गणतंत्र]], [[क्रास्नोयार्स्क क्राय]], [[इर्कुत्स्क ओब्लास्त]], [[बुर्यातिया गणतंत्र]], [[अल्ताई गणतंत्र]]
*अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ: [[मंगोलिया]] के साथ १,३०५ किमी (८११ मील) लम्बी सीमा
 
===पहाड़-पर्वत===
तूवा का ८०% इलाक़ा पहाड़ी है। पूरा राज्य दो पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है - [[सायन पर्वत शृंखला]] और [[तन्नू ओला पर्वत शृंखला]]
 
===मौसम===
[[साइबेरिया]] में होने की वजह से तूवा एक ठंडा इलाक़ा है। जनवरी में औसत तापमान -३२° सेंटीग्रेड रहता है और जुलाई में +18° सेंटीग्रेड।
 
==इन्हें भी देखें==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/तूवा" से प्राप्त