"बिम्बिसार": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: बिम्बिसार (६०३ - ५५१ ईपू) - पुराणों के अनुसार बिम्बिसार को 'क्ष्रेण...
टैग: large unwikified new article
 
No edit summary
पंक्ति 1:
== बिम्बिसार (६०३ - ५५१ ईपू): ==
बिम्बिसार (६०३ - ५५१ ईपू) - पुराणों के अनुसार बिम्बिसार को 'क्ष्रेणिक'कहा गया है। बिम्बिसार ने मगध के यश और सम्मान को वैवाहिक संधियों और विजयों के माध्यम से काफी बढाया। उसकी एक रानी कोसल के राजा 'प्रसेनजित'की बहन थी और उसे दहेज स्वरूप काशी का १ लाख राजस्व वाला गांव मिला था। उस्कि दूसरी रानी 'चेल्लना'थी, जो कि वैशाली के राजा चेतक की पुत्री थी। इन के अलावा बिम्बिसार की दो और रानियों का जिक्र भी मिलता है। एक और गणिका आम्रपाली का नाम जैन साहित्यों में मिलता है। बिम्बिसार ने ब्रह्मदत्त को परास्त कर अंग राज्य पर विजय प्राप्त की थी। बिम्बिसार के राज्य में ८०,००० गांव थे।
 
=== बिम्बिसार का प्रशासन: ===
बिम्बिसार का प्रशासन - उसका प्रशासन बहुत ही उत्तम था, उसके राज्य में प्रजा सुखी थी। वह अपने कर्मचारियों पर कडी नजर रखता था। उसके उच्चाधिकारी 'राजभट्ट'कहलाते थे और उन्हें चार क्ष्रेणियों में रखा गया था - 'सम्बन्थक'सामान्य कार्यों को देखते थे, 'सेनानायक'सेना का कार्य देखते थे, 'वोहारिक'न्यायिक कार्य व 'महामात्त'उत्पादन कर इकट्ठा करते थे।