नया पृष्ठ: {{infobox | Name = दे घुमा के | Cover = | Caption = | Artist = शंकर-एहसान-लॉय | Album ...
(कोई अंतर नहीं)

20:03, 6 जुलाई 2011 का अवतरण

"दे घुमा के" भारतीय संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी द्वारा रचित और शंकर महादेवन और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया गीत है। यह २०११ विश्व कप क्रिकेट के ओउद्योगिक थीम सॉंग है। यह गीत 31 दिसंबर को रिलीज किया गया था। आधिकारिक गीत 'दे घुमा के' हिंदी, बंगला और सिंहली भाषाओं में तैयार किया गया है।

गीत के बारे में

शंकर महादेवन ने इस गीत के बारे में कहा कि "हमारे इस गीत को विश्व भर में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक सुनेंगे। यह सोचकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लोगों को हमारे गीत पर झूमते और नाचते देखकर हमें जो महसूस होगा उसे हम शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते।" इसी तरह एहसान ने कहा कि "मैं बहुत खुश हूँ कि हमें इस विश्व कप का हिस्सा बनने का मौका मिला और हमें केवल भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों तक भी अपना गीत पहुँचाने का मौका मिला।"[1]

उद्घाटन समारोह

विश्व कप के दो दिन पेह्ले धाका में आयोजित किये गये उद्घाटन समारोह में शंकर एहसान लॉय 'दे घुमा के' प्रस्तुत किया।[2]

स्वागत

इसकी रिलीज के दो दिनों के भीतर, यह गीत् यूट्यूब पर लगभग 7000 हिट प्राप्त किया। कई लोग इस गीत को २०१० राष्ट्रमण्डल खेल ओद्योगिक गीत की तुलना में बेहतर समझ्ते है।[3]

संदर्भ और नोट्स

बाहरी लिंक्स

आधिकारिक साइट