"तुर्की भाषा परिवार": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Map-TurkicLanguages.png|thumb|विश्व के देश (गाढ़े नीले रंग में) और प्रदेश (हलके नीले रंग में) जहाँ तुर्की भाषाओँ को सरकारी मान्यता प्राप्त है]]
'''तुर्की भाषाएँ''' पैंतीस से भी अधिक भाषाओँ का एक [[भाषा-परिवार]] है। तुर्की भाषाएँ पूर्वी [[यूरोप]] और [[भूमध्य सागर]] से लेकर [[साईबेरिया]] और पश्चिमी [[चीन]] तक बोली जाती हैं। कुछ भाषावैज्ञानिक इन्हें अल्ताई भाषा परिवार की एक शाखा मानते हैं। विश्व में लगभग 16.5 से 18 करोड़ लोग तुर्की भाषाएँ अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं और अगर सभी तुर्की भाषाओँ को बोल सकने वालों की गणना की जाए तो क़रीब 25 करोड़ लोग इन्हें बोल सकते हैं। सब से अधिक बोली जाने वाली तुर्की भाषा का नाम भी [[तुर्की भाषा|तुर्की]] है, हालांकि कभी-कभी इसे अनातोल्वी भी कहा जाता है (क्योंकि यह [[अनातोलिया में बोली जाती है)।
 
==विशेषताएँ==
तुर्की भाषाओँ में कुछ विशेषताएँ देखी जा सकती हैं -
*'''[[अभिश्लेषण]]''' (अग्लूटिनेशन) - तुर्की भाषाओँ में शब्द छोटे अर्थपूर्ण [[रूपिम|रूपिमों]] को जोड़-जोड़कर बनाए जाते हैं। मिसाल के लिए [[उईग़ुर भाषा]] (जो तुर्की परिवार की एक सदस्या है) में चार रूपिमों (अत/घोड़ा, लर/बहुवाची, इम/मेरा, ग़ा/को) को जोड़कर "अतलरिमग़ा" शब्द बनता है जिसका अर्थ है "मेरे घोड़ों को"।<ref>[http://books.google.com/books?id=icZf7TNgnuIC&pg=PA15 Spoken Uyghur], Reinhard F. Hahn, University of Washington Press, 2006, [[आई॰ऍस॰बी॰ऍन]] 9780295986517.</ref>
*'''[[स्वर सहयोग]]''' - बहुत कम को छोड़कर, लगभग सारी तुर्की भाषाओँ में कुछ स्वर एक साथ किसी शब्द में आ सकते हैं और कुछ स्वरों को एक शब्द में एक-साथ मौजूद होने की अनुमति नहीं है।
*'''लिंग या अन्य तत्वों का व्याकरण में भेद नहीं''' - हिंदी में लिंग और संख्या के अनुसार संज्ञाओं और अन्य शब्दों के रूप बदलते हैं ("घोड़ा होता है, घोड़ी होती है, घोड़े होते हैं")। तुर्की भाषाओँ में ऐसा कुछ नहीं है।
 
==इन्हें भी देखें==
*[[तुर्की भाषा]]
*[[भाषा-परिवार]]
 
==सन्दर्भ==
<small>{{reflist}}</small>
 
[[श्रेणी:भाषा-परिवार]]
[[श्रेणी:विश्व की भाषाएँ]]
 
 
[[ar:لغات تركية]]