"विकिपीडिया:स्वशिक्षा/संवाद पृष्ठ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
अभी इसमें और करना है
पंक्ति 15:
 
अपने लिए छोड़े गए संदेशों का आप दो तरह से उत्तर दे सकते हैं: या तो अपने ही वार्ता पन्ने पर जहाँ वह सन्देश छोड़ा गया है, या फिर सन्देश छोड़ने वाले सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर। सदस्यगण दोनों ही करते हैं, लेकिन ध्यान रखियेगा के अगर आप अपने पन्ने पर जवाब देते हैं और जिसने आपको सन्देश छोड़ा था वह बार-बार आपके वार्ता पन्ने को देख नहीं रहा तो उसे पता भी नहीं चलेगा के आपने उसको उत्तर दे दिया है। अगर आप यही तरीक़ा प्रयोग करने वाले हैं तो अपने वार्ता पन्ने पर ऊपर लोगों को बता दें कि सन्देश छोड़ने वाले आपके वार्ता पन्ने पर जवाब देखते रहें क्योंकि आप उनके पृष्ठों पर कोई जवाबी सन्देश नहीं छोड़ने वाले।
 
==इंडेंट (खिसकाव)==
जब किसी विषय पर बहुत सी बातचीत चल रही हो तो लिखाई में दाएँ-बाएँ खिसकाव करने से आसानी से पढ़ा जा सकता है के किसने क्या कहा है, वरना सभी कुछ एक गुत्थी-सा लगता है। साधारण नियम है कि किसी का जवाब देते समय अपनी लिखाई को एक स्तर दाएँ की ओर खिसका दीजिये।
 
विकिपीडिया पर लिखाई खिसकने के कई तरीक़े हैं:
 
===साधारण खिसकाव===
खिसकने का सबसे सरल तरीक़ा है के किसी पंक्ति के बिलकुल शुरू में एक द्विबिंदु (: का चिन्ह, जिसे कोलन भी बोलते हैं) लिखें। आप जितने द्विबिंदु लिखेंगे, लिखाई उतनी ही दाएँ की ओर खिसक जाएगी। अगर आपने नई पंक्ति शुरू की (Enter या Return दबाकर), तो उसके बाद लिखाई के लिए यह खिसकाव अंत हो जाता है।
 
मसलन, यह:
: <tt>यह पूरा बाएँ की ओर है।</tt>
: <tt><nowiki>: </nowiki>यह थोड़ा सा खिसका हुआ है।</tt>
: <tt><nowiki>:: </nowiki>यह थोड़ा और भी खिसका हुआ है।</tt>
देखने में ऐसा लगता है:
: यह पूरा बाएँ की ओर है।
:: यह थोड़ा सा खिसका हुआ है।
::: यह थोड़ा और भी खिसका हुआ है।
 
{{-}}