"विकिपीडिया:स्वशिक्षा/ध्यान रखें": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 6:
==संपादन नीति==
===निष्पक्ष दृष्टिकोण===
विकिपीडिया की नीति है कि सारे लेख "निष्पक्ष दृष्टिकोण" से लिखे हों। इसे छोटे रूप में "निदृ" या "NPOV" (अंग्रेज़ी के "न्यूट्रल पॉइंट ऑफ़ वियू" के लिए संक्षेप) लिखा जाता है। इस नीति का अर्थ है कि किसी भी मुद्दे पर हम सभी मुख्य दृष्टिकोणों को मान्यता देते हैं। किसी एक पक्ष को प्रस्तुत करने कि बजाए हम हर मुख्य पक्ष को प्रस्तुत करते हैं और उनमें किसी एक को सही नहीं ठहराते। विकिपीडिया का उद्देश्य केवल जानकारी बाँटना है, किसी बात या पक्ष को मनवाना नहीं।
 
लेखों में किसी मुद्दे पर मतों का वर्णन लिखना ठीक है, लेकिन वह लेखक के मत के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। विश्वसनीय और प्रमाणित स्रोतों के साथ यह ज़रूर लिखा जा सकता है कि "यह गुट कहता है कि ..." या "प्रसिद्ध वैज्ञानिक फ़लाना-फ़लाना का कहना है कि ...."। यही वजह है कि कुछ भावात्मक शब्दों का प्रयोग लेखों में नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा कहना कि "दुर्भाग्य से भ्रष्टाचार बढ़ गया" विकिपीडिया में सही नहीं है क्योंकि इसमें आपका पक्ष आ जाता है। केवल इतना ही लिखें कि "भ्रष्टाचार बढ़ गया" या "प्रसिद्ध आर्थशास्त्री जोहर तीव्रबुद्धि का कहना है कि भ्रष्टाचार का बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण है"।