"विकिपीडिया:स्वशिक्षा/ध्यान रखें": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 5:
 
==संपादन नीति==
===विषय सामग्री===
विकिपीडिया एक बदलता-बढ़ता [[ज्ञानकोष]] है। इसमें लेख उल्लेखनीय विषयों पर ही होने चाहिए। क्या उल्लेखनीय है और क्या नहीं, इसको लेकर विकिपीडिया पर हमेशा बहस जारी रहती है लेकिन यह बात स्पष्ट है कि पृथ्वी पर हर व्यक्ति के लिए लेख नहीं होना चाहिए। न ही हर कंपनी पर, न ही हर शहर की हर सड़क पर। ऐसे विषयों का स्थान अक्सर विकिपीडिया की किसी साथी परियोजना में होता है।
 
उदाहरण के लिए ज्ञानकोष के लेख किसी विषय के बारे में होते हैं, शब्दों के अर्थों के बारे में नहीं। ऐसा लेख जो किसी शब्द के अर्थ की परिभाषा करता हो, शब्दकोष में होना चाहिए, विकिपीडिया पर नहीं। इसे [[wikt:|विकिशब्दकोष]] (उर्फ़ विक्षनरी) में डालिए।
 
किसी मुद्राधिकार-मुक्त (यानि पब्लिक डोमेन) किताब या लेख को आप विकिपीडिया में न डालें। अगर आप चाहते हैं कि यह सामग्री पूर्ण और मुक्त रूप से सभी को मिले तो इसे [http://wikisource.org/wiki/मुख्यपृष्ठ:हिन्दी '''विकिस्रोत'''] पर डाल सकतें हैं। अगर आप किसी विषय पर कोई किताब लिखकर उसे विश्व को मुफ़्त पहुँचाना चाहते हैं तो उसे [http://hi.wikibooks.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0 विकिताब]] पर डाल सकते हैं। विकिमीडिया फाउंडेशन, जो विकिपीडिया को चलने वाली संस्था है, ऐसी कई और परियोजनाएँ भी चलाती है। अगर आप कोई तस्वीर खींचते हैं जो आपको लगता है कि अभी या भविष्य में किसी लेख के लिए उपयोगी होगा, तो उसे [http://commons.wikimedia.org/wiki/Main_Page विकिमीडिया कोमन्ज़] पर अच्छे वर्णन और श्रेणी के साथ डाल दें।
 
विकिपीडिया पर मूल शोध मना है। इसका अर्थ है कि विकिपीडिया पर ऐसा कोई तथ्य नहीं होना चाहिए जो पहले ही किसी अन्य, विकिपीडिया से असम्बंधित, प्रमाणित और विश्वसनीय स्रोत में न हो।
 
लेखकों को अपने बारे में और अपनी उपलब्धियों के बारे में लेख न लिखने की चेतावनी दी जाती है, क्योंकि यह एक "स्वार्थ संघर्ष" (कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इन्ट्रॅस्ट) की स्थिति बना देता है। अगर आपके कारनामें वास्तव में उल्लेखनीय हैं, तो धीरज रखिये। कभी न कभी, कोई न कोई आप पर लेख बना ही देगा - कृपया स्वयं न बनाए।
 
===निष्पक्ष दृष्टिकोण===
विकिपीडिया की नीति है कि सारे लेख "निष्पक्ष दृष्टिकोण" से लिखे हों। इसे छोटे रूप में "NPOV" (अंग्रेज़ी के "न्यूट्रल पॉइंट ऑफ़ वियू" के लिए संक्षेप) लिखा जाता है। इस नीति का अर्थ है कि किसी भी मुद्दे पर हम सभी मुख्य दृष्टिकोणों को मान्यता देते हैं। किसी एक पक्ष को प्रस्तुत करने कि बजाए हम हर मुख्य पक्ष को प्रस्तुत करते हैं और उनमें किसी एक को सही नहीं ठहराते। विकिपीडिया का उद्देश्य केवल जानकारी बाँटना है, किसी बात या पक्ष को मनवाना नहीं।