"साइबेरिया": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Siberia-FederalSubjects.png|thumb|220px|साइबेरिया का नक़्शा (गाढ़े लाल रंग में साइबेरिया नाम का संघी राज्य है, लेकिन लाल और नारंगी रंग वाले सारे इलाक़े साइबेरिया का हिस्सा माने जाते हैं]]
[[File:Iwanowerwaldsued.jpg|thumb|220px|गर्मी के मौसम में दक्षिणी साइबेरिया में जगह-जगह पर झीलें और हरियाली नज़र आती है]]
[[File:Y-ostrog.jpg|thumb|220px|याकुत्स्क शहर में 17वी शताब्दी में बना एक रूसी सैनिक-गृह]]
 
'''साइबेरिया''' ([[रूसी भाषा|रूसी]]: Сибирь, सिबिर) एक विशाल और विस्तृत भूक्षेत्र है जिसमें लगभग समूचा उत्तर [[एशिया]] समाया हुआ है। यह [[रूस]] का मध्य और पूर्वी भाग है। सन् 1991 तक यह [[सोवियत संघ]] का भाग हुआ करता था। साइबेरिया का क्षेत्रफल 131 लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिए पूरे [[भारत]] का क्षेत्रफल 32।8 लाख वर्ग किमी है, यानि साइबेरिया भारत से क़रीब चार गुना है। फिर भी साइबेरिया का मौसम और भूस्थिति इतनी सख़्त है के यहाँ केवल 4 करोड़ लोग रहते हैं, जो 2011 में केवल उड़ीसा राज्य की आबादी थी।