"अमेरिकी फ़ुटबॉल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 11:
 
किसी भी समय हर टीम मैदान में अपने 11 खिलाड़ी रख सकती है, लेकिन टीमों को अधिकार होता है कि खेल में किसी भी अंतराल के समय अपना एक या सभी खिलाड़ी बदल दे। इसलिए फ़ुटबॉल एक विशेषज्ञ खिलाड़ियों का खेल है। किसी भी टीम में वास्तव में बहुत से खिलाड़ी होते हैं, जिन्हें तीन प्रकारों में बाँटा जाता है: आक्रमक खिलाड़ी (offensive, ऑफ़ॅन्सिव), रक्षक खिलाड़ी (defensive, डिफ़ॅन्सिव) और विशेष खिलाड़ी (special team, स्पेशल टीम)। कुछ खिलाड़ी तो टीमों में सिर्फ़ इसलिए रखे जातें हैं कि अगर उनके ही हुनर वाले किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो उन्हें उनके स्थान पर डाला जा सके। ज़्यादातर मुक़ाबलों में किसी भी टीम के कई खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का मौक़ा ही नहीं मिलता।
 
जिस टीम के पास गेंद पर क़ब्ज़ा हो, उसे "आक्रामक" (ऑफ़ॅन्स) बुलाया जाता है और जिस के पास न हो उसे "रक्षक" (डिफ़ॅन्स) बुलाया जाता है।
 
==खेल का समय==
खेल का पूरा समय एक घंटा होता है, जिसे चार 15 मिनट कि चौथैयों (quarters, क्वार्टरज़) में बाँटा जाता है। दूसरी चौथाई के बाद (यानि खेल के अर्ध-समय पर) एक 12 मिनट का विराम होता है।<ref name="Beginner">{{cite web|url=http://www.nfl.com/rulebook/beginnersguidetofootball|title=Beginner's Guide to Football|year=2009|publisher=NFL Enterprises LLC|accessdate=2009-04-05}}</ref> खेलते हुए कई बार गेंद रुक जाती है और तब खेल की घड़ी भी रोक दी जाती है। इस से 15 मिनट की चौथाई वास्तव में 45 मिनट से भी अधिक ले सकती है, और पूरा एक घंटे का खेल वास्तव में तीन घंटे से भी ज़्यादा चल सकता है। जब खेल [[टेलिविज़न]] पर प्रसारित होता है तो इन अंतरालों में प्रसारणकर्ता इश्तेहार दिखाते हैं।
 
==इन्हें भी देखें==