"बिन्तुरोंग": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 2:
'''बिन्तुरोंग''', जिसे '''भालुबिल्ली''', एशियाई भालुबिल्ली या पालावान भालुबिल्ली भी कहते हैं, विवराइडे (Viverridae) परिवार का एक [[स्तनधारी]] [[जानवर]] है। इसके "भालुबिल्ली" बुलाए जाने के बावजूद यह न तो बिल्ली है और न ही भालू। इसका नाम ("बिन्तुरोंग") एक विलुप्त हो चुकी [[मलेशिया|मलेशियाई]] भाषा से आया है और इस शब्द का अर्थ अज्ञात है।<ref>[http://books.google.com/books?id=iJe0MsP1HnYC&pg=PA24 The Book of Animal Ignorance: Everything You Think You Know Is Wrong], John Mitchinson and John Lloyd, Random House, 2008, ISBN 9780307394934.</ref> यह पशु वनों की ऊंची शाखों में रहना पसंद करता है और उत्तरपूर्वी [[भारत]] के जंगलों में पाया जाता है। भारत से बाहर यह [[बंगलादेश]], [[भूटान]], [[बर्मा]], [[कम्बोडिया]], [[इंडोनीशिया]], [[लाओस]], [[मलेशिया]], [[चीन]], [[फ़िलीपीन्स]], [[थाईलैंड]] और [[वियतनाम]] में मिलता है।<ref name="sdz">{{cite web | work = Zoological Society of San Diego | title = Mammals: Binturong | url = http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-binturong.html }}</ref>
 
यह एक [[निशाचरता|निशाचरी]] जानवर है और रात को सक्रीय रहता है। बिन्तुरोंग अधिकतर फल खाते हैं, लेकिन अंडे, टहनियाँ, पत्ते, छोटे जानवर और चिड़ियाँ सभी इसकी ख़ुराक में सम्मिलित हैं। इसके प्राकृतिक वास-क्षेत्र में वनों के कट जाने से इसकी संख्या बहुत घाट गई है। अगर इसका पीछा करा जाए और इसे लगे की भागने का कोई उपाय नहीं है, जोतो बिन्तुरोंग बहुत ख़ुँख़ार तरह से लड़ सकता है। साधारण स्थितियों में यह हलकी हँसने जैसी आवाज़ करता है लेकिन क्रोध या डर में ऊँची और पतली चीखें निकालता है। चिड़ियाघरों में इसकी आयु २०-२५ साल तक देखी गई है।
 
==अन्य भाषाओँ में==