"यालू नदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Yalurivermap.png|thumb|210px|यालू नदी का नक़्शा]]
[[File:Sinuiju in DPRK02.jpg|thumb|210px|[[उत्तर कोरिया]] में यालू नदी के किनारे]]
'''यालू नदी''' ([[चीनी भाषा|चीनी]]: 鸭绿江) या '''अमनोक नदी''' ([[कोरियाई भाषा|कोरियाई]]: 압록강) [[उत्तर कोरिया]] और [[चीन]] की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक नदी है। "यालू" नाम मान्छु भाषा से लिया गया है जिसमें इसका अर्थ "सरहद" होता है। यह दरिया २,५०० मीटर ऊँचे चंगबाई पहाड़ से उत्पन्न होता है और फिर कुछ मरोड़ों के साथ दक्षिण-पश्चिम की तरफ़ बहता हुआ कोरिया की खाड़ी में जा मिलता है।<ref name="guo2007">[http://books.google.com/books?id=z5Le627xQLgC Territorial disputes and resource management: a global handbook], Rongxing Guo, Nova Publishers, 2007, ISBN 9781600214455.</ref> इसकी लम्बाई ७९० किमी है और इसे ३०,००० वर्ग किमी के [[जलसम्भर]] क्षेत्र से पानी मिलता है। इसपर नावी यातायात कठिन है क्योंकि बहुत से स्थानों पर इसकी गहराई काफी कम है।