"हैली धूमकेतु": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 19:
 
हैली धूमकेतु वापसी की भविष्यवाणी सही साबित हुई | इसे २५ दिसंबर सन् १७५८ में एक जर्मन किसान और शौकिया खगोल विज्ञानी जोहान जॉर्ज पेलिज्स्क द्वारा देखा गया था | खुद हैली अपने जीवनकाल में इस धूमकेतु की वापसी नहीं देख पाए थे क्योंकि सन् १७४२ में उनकी मृत्यु हो गई.थी | इस धुमकेतू वापसी की पुष्टि ने पहली बार यह दिखाया कि ग्रहों के अलावा भी अन्य निकायों का अस्तित्व है जों सूर्य की परिक्रमा करतें है | यह वापसी पूर्व न्यूटोनियन भौतिकी का एक सफल परीक्षण था और साथ ही उसकी व्याख्यात्मक शक्ति का एक स्पष्ट प्रदर्शन भी था | इस धुमकेतू का नामकरण हैली के सम्मान में सर्वप्रथम फ्रेंच खगोलविद निकोलस लुई डी लासेले द्वारा सन् १७५९ में किया गया था |
 
==कक्षा और उत्पत्ति ==
[[File:AnimatedOrbitOf1PHalley.gif|thumb|300 px|हैली धूमकेतु की कक्षा ( नीली ) का बाहरी ग्रह की कक्षाओं (लाल) के खिलाफ निर्धारण |alt=The orbital paths of Halley, outlined in blue, against the orbits of Jupiter, Saturn, Uranus and Neptune, outlined in red]]
 
हैली की कक्षीय अवधि पिछली तीन शताब्दियों से ७५ और ७६ वर्ष के बीच रही है | हालांकि २४० ई.पू. के बाद से इसकी कक्षीय अवधि ७४ और ७९ वर्ष के बीच विविधता लिए हुए है | सूर्य के चारों ओर हैली की अपनी कक्षा ०.९६७ सिड़ ( eccentricity ) के साथ अत्यधिक अण्डाकार है |