"कॅरीबियाई सागर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 4:
 
==भूगोल==
[[प्लेट विवर्तनिकी]] के हिसाब से कैरिबियाई सागर [[कैरीबियाई तख़्ते]] पर स्थित है। इसमें पाँच गहरी द्रोणियाँ हैं जो एक दुसरे से जल के भीतर चल रही पहाड़ी शृंखलाओं से एक-दूसरे से बंटी हुई हैं। हालाँकि इसकी सब से गहरी खाई (केमन खाई) ७,६८६ मीटर नीचे जाती है, फिर भी औसत रूप से यह समुद्र अन्य समुद्रों के मुकाबले में कम गहराई रखता है। इसमें कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ दो [[भौगोलिक तख़्ते]] मिलते हैं, जैसे की पुएर्तो रीको खाई जहाँ [[उत्तर अमेरिकी तख़्ता]] और कैरिबियाई तख़्ता मिलते हैं। इन इलाक़ों में भूकंप और [[सूनामी]] आने का ख़तरा हमेशा बना रहता है। पिछले ५०० सालों के ऐतिहासिक सुराग़ों के अनुसार इस क्षेत्र में ७।५७.५ मैग्नीट्यूड से अधिक के १२ ज़लज़ले आ चुके हैं।<ref>{{cite web | last = Dawicki | first = Shelley | url = http://www.whoi.edu/oceanus/viewArticle.do?id=3964 | title = Tsunamis in the Caribbean? It's Possible. | publisher = Oceanus}}</ref> १२ जनवरी २०१० को इसी क्षेत्र में स्थित [[हाइती]] का देश एक ७।१७.१ मैग्नीट्यूड के भूकंप का शिकार रहा जिसमें २ लाख से ज़्यादा लोग मारे गए।
 
==इतिहास==