"मिसिसिप्पी नदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 5:
मिसिसिप्पी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में बहुत अहम भूमिका निभाई है।<ref>[http://books.google.com/books?id=bQE1E6FjXqQC The Mississippi River: Father of Waters], James L. Shaffer and John T. Tigges, Arcadia Publishing, 2000, ISBN 9780738507453.</ref> मिसिसिप्पी के किनारे मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले १०,००० सालों से रहते थे। बहुत से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे। यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत से [[यूरोप|यूरोपीय]] मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को खदेड़ दिया या मार डाला गया। कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही लेकिन धीरे-धीरे इस नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा।
 
यह नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिटटी डालती है के इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है। इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और [[पश्चिमी संयुक्त राज्य|पश्चिमी]] भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है। अमेरिकी संस्कृति में किसी वस्तु के बारे में बात करते हुए इस तरह की चीज़ें कहना आम है के "फ़लाना कारख़ाना मिसिसिप्पी से पश्चिम में सब से बड़ा है" या "फ़लाना पर्वत मिसिसिप्पी से पूर्व में सब से ऊंचा है।"<ref>[http://files.dnr.state.mn.us/publications/volunteer/young_naturalists/mississippi/mississippi.pdf A most amazing river], Mary Hoff, Minnesota Conservation Volunteer July–August 2008, "''... Like the midline on the playing field of our nation, the Mississippi River divides the United States into two parts. Ten states use it as part of their border. Places are often identified as being 'east of the Mississippi' or 'west of the Mississippi' ...''"</ref>
 
==नाम की उत्पत्ति==