"स्तॅपी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Mongolia Ger.jpg|thumb|220px|[[मंगोलिया]] में स्तॅपी पर लगे खेमे]]
[[File:Spring steppe (Ilovlinsky District).png|thumb|220px|बसंत के मौसम में [[रूस]] के इलोवलिंसकी ज़िले में स्तॅपी की घास में खिले जंगली फूल]]
[[File:Horse race in mongolian steppes.jpg|thumb|220px|मंगोलियाई स्तॅपी में [[अश्वधावन]]]]
'''स्तॅप''', '''स्तॅपी''' या '''स्टेपी''' ([[अंग्रेज़ी]]: steppe, [[रूसी भाषा|रूसी]]: степь) [[यूरेशिया]] के [[पृथ्वी के ताप कटिबन्ध|समशीतोष्ण]] (यानि टॅम्प्रेट) क्षेत्र में स्थित विशाल [[घास]] के मैदानों को कहा जाता है। यहाँ पर वनस्पति जीवन घास, फूस और छोटी झाड़ों के रूप में अधिक और पेड़ों के रूप में कम देखने को मिलता है। यह पूर्वी [[यूरोप]] में [[युक्रेन]] से लेकर [[मध्य एशिया]] तक फैले हुए हैं। स्तॅपी क्षेत्र का [[भारत]] और यूरेशिया के अन्य देशों के इतिहास पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। ऐसे घासदार मैदान दुनिया में अन्य स्थानों में भी मिलते हैं: इन्हें यूरेशिया में "स्तॅपी", [[उत्तरी अमेरिका]] में "[[प्रेरी]]" (prairie), [[दक्षिण अमेरिका]] में "पाम्पा" (pampa) और [[दक्षिण अफ़्रीका]] में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है।<ref name="ref20bizic">{{cite web | title=Grasslands: Biomes of the Earth | author=Michael Allaby, Richard Garratt | publisher=Infobase Publishing, 2006 | isbn=9780816053230 | url=http://books.google.com/books?id=hasGEyb2B3IC | quote=''... The name steppe is sometimes used to describe temperate grasslands of all kinds, including the prairie, pampa, veld ...''}}</ref>