"विकिपीडिया:शैली मार्गदर्शक": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 34:
===लेखों के भीतर सामंजस्य===
किसी भी लेख के अन्दर जहाँ तक हो सके एक ही शैली रखें ताकि पाठकों को पढ़ते हुए भाषा सामान्य रूप से बहती हुई लगे। उदहारण के लिए हिन्दी में "किये" और "किए" दोनों सही माने जाते हैं, लेकिन एक लेख के अन्दर इसका एक ही रूप प्रयोग करें। इसी तरह "गंधक" और "गन्धक", "अमेरिका" और "अमरीका", "इंग्लैण्ड" और "इंगलैंड" दोनों ठीक हैं लेकिन एक लेख में इनका एक ही रूप प्रयोग करे वरना पढ़ने में अटपटा लगता है। अगर किसी लेख में आप अपने पसंद के रूप से भिन्न रूप देखते हैं, कृपया केवल उसे बदलने के लिए उस लेख का संपादन न करें। अलग शैलियों के लिए सहनशीलता दिखाएँ। फिर भी कुछ स्थितियों में इस नियम का उल्लंघन करना उचित है:
*'''मूल सामग्री में''' - [[बंजरानामा]] नामक काव्य में "सब ठाठ पड़ा रह जावेगा" टीके के रूप में आता है। लेख में अन्य स्थानों पर मानक हिन्दी का "जाएगा" या "जायेगा" प्रयोग होंगे लेकिन कविता से दर्शाई गयी पंक्तियों में "जावेगा" के मूल रूप को ही रहने दें।
*'''पुस्तकों, फ़िल्मों और गानों के शीर्षकों में''' - इनके नाम वैसे ही लिखे जैसे मूल रूप में थे।
*'''लोगों और स्थानों के नाम''' - इन्हें भी प्रथानुसार मूल रूप में ही लिखें।