"वास्तुक": अवतरणों में अंतर

छो r2.6.4) (robot Adding: kk:Сәулетші
छो r2.7.2) (robot Adding: pa:ਵਾਸਤੁਕਾਰ; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''वास्तुक''' (Architect) वह व्यक्ति है, जो भाँति-भाँति की इमारतों की व्यापक संकल्पना और दूरगामी कल्पनायुक्त अभिल्पना से संबंधित कलाओं और विद्याओं में दक्ष हो तथा [[मानचित्र|नक्शे]] द्वारा या पैमाने द्वारा प्रतिरूप बनाकर त्रिविमितीय दृश्य वास्तु संबंधी अपने विचार व्यक्त करने में समर्थ हो, और फिर अपनी अभिकल्पित इमारतों के निर्माण कार्य का यथोचित रूप से निरीक्षण करता हो, अथवा जो उत्कृष्ट कोटि के भवन और उनके पर्यावरण तैयार कने में आस्था रखते हुए वास्तुकला को यथोचित रूप में समझता और काम में लाता हो तथा भवनों के अभिकल्पन और उनकी रचना के निर्देशन का भलीभाँति व्यवसाय करता हो।
 
== परिचय ==
इसके अतिरिक्त वास्तुक का पवित्र कर्तव्य है कि वह [[भवन]]निर्माण के काल, स्थान तथा युग की प्रवृत्ति का चित्रण करे। उसके समस्त सृजनात्मक क्रियाकलाप के फलस्वरूप कुछ नवीन, कुछ असाधारण, कुछ भावनापूर्ण तथा उपयुक्त सृष्टि होती है, जिसके विषय में उसका अनुमान स्पष्ट और कल्पनाचातुर्य प्रत्युत्पन्न तथा प्रत्यक्ष होना चाहिए, वास्तुक के उद्यम से उत्साह, समृद्धि, न्यूनतम पुनरावृत्ति के साथ अधिकतम सौंदर्य और वास्तविक उपयोगिता के साथ स्वरूप की पवित्रता प्रकट होती है। इस नेतृत्वपूर्ण नैष्ठिक सृजनात्मकता के कारण ही वास्तुक को मूर्तिमान सृष्टा का औचित्यपूर्ण नाम दिया जाता है।
 
पंक्ति 44:
उपर्युक्त बातों से यह स्पष्ट है कि आधुनिक वास्तुक संरचना, वास्तुरूप के ज्ञान और पारस्परिक संबंध में पटु होता है, तथा प्रबलित कंक्रीट, इस्पात, काच, पर्ती लकड़ी, एलुमिनियम, एवं प्लास्टिक के प्रयोग से संबंधित अद्यतन जानकारी रखता है, और मानव के पर्यावरण का आकल्पी होने के कारण वह ऊष्मारोधन तथा वातानुकूलन के सिद्धांतों का प्रयोग करता है। वर्तमान परिस्थितियों में प्राचीनकाल की, जब उपर्युक्त आधुनिक विशेषताएँ थी ही नहीं, आकृतियों, मूर्तिकला, विशिष्ट ऐतिहासिक ढंग की सजावट और गढ़ाई का प्रयोग करने के लिए यदि किसी वास्तुक को कहा जाए, तो यह अपव्यय ही होगा। नए मानक और नए रूपों (शैलियों) का प्रयोग आधुनिक वास्तुकला की माँग है, जिनका सभी संबंधित व्यक्तियों की कल्पना संतुष्ट करने में अवश्य ही व्यापक और सीधा प्रभाव होगा।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[वास्तु]]
 
[[श्रेणी:स्थापत्य]]
पंक्ति 89:
[[no:Arkitekt]]
[[oc:Arquitècte]]
[[pa:ਵਾਸਤੁਕਾਰ]]
[[pl:Architekt]]
[[pt:Arquiteto]]