"बेटा सॅटाए तारा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 7:
 
==वर्णन==
बेटा सॅटाए एक K और G [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणियों]] के बीच का नारंगी [[दानव तारा]] है। औपचारिक रूप से इसे K0 III की श्रेणी दी गई है। इसकी सतह का तापमान लगभग ४,८०० [[कैल्विन]] अनुमानित किया गया है जो हमारे [[सूरज]] से ज़रा कम है। इसका द्रव्यमान हमारे [[सूरज के द्रव्यमान]] का ३ गुना है, लेकिन व्यास (डायामीटर) [[सूरज के व्यास]] का १७ गुना है। इसकी निहित चमक ([[निरपेक्ष कान्तिमान]]) हमारी सूरज की चमक की १४५ गुना अनुमानित की गई है। इस तारे की उम्र लगभग १० करोड़ वर्ष है। इसके अध्ययन से प्रतीत होता है कि कभी यह एक [[मुख्य अनुक्रम]] तारा हुआ करता था जो अब फूल रहा है और भविष्य में एक [[लाल दानव तारा]] बन जाएगा।
 
==इन्हें भी देखें==