"सोग़दा": अवतरणों में अंतर

 
पंक्ति 8:
 
==इतिहास==
सोग़दा के लोग स्वतंत्रता-पसंद और लड़ाके माने जाते थे और उनका राष्ट्र ईरान के [[हख़ामनी साम्राज्य]] और [[शक|शक लोगों]] के बीच स्थित था।<ref>Independent Sogdiana: Lane Fox (1973, 1986:533) notes Quintus Curtius, vi.3.9: with no satrap to rule them, they were under the command of Bessus at Gaugamela, according to Arrian, iii.8.3.</ref> जब ३२७ ईसापूर्व में [[सिकंदर महान]] के नेतृत्व में [[यूनानी]] सेनाएँ यहाँ पहुँची तो उन्होंने यहाँ के प्रसिद्ध सोग़दाई शिला नामक क़िले पर क़ब्ज़ा जमा लिया। उन्होंने [[बैक्ट्रिया]] और [[सोग़दा]] को एक ही राज्य में शामिल कर दिया। इस से सोग़दाई स्वतंत्रता ऐसी मरी कि फिर कभी वापस ना आ पाई। फिर यहाँ एक यूनानी राजाओं का सिलसिला चला। २४८ ई॰पू॰ में दिओदोतोस प्रथम (Διόδοτος Α) ने यहाँ यवन-बैक्ट्रियाई राज की नीव रखी। आगे चलकर यूथिदिमोस (Ευθύδημος) ने यहाँ सिक्के गढ़े जिनकी नक़ल सभी क्षेत्रीय शासकों ने की। यूक्रातिदीस प्रथम (Ευκρατίδης Α) ने बैक्ट्रिया से अलग होकर कुछ अरसे सोग़दा में एक अलग यूनानी राज्य चलाया। १५० ई॰पू॰ में शक और अन्य बंजारा जातियाँ आक्रमण करके इस क्षेत्र में बस गई और यहाँ फिर उनका राज शुरू हो गया।
 
===व्यापार का दौर===