"छत्तीसगढ़": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 73:
 
*[[छत्तीसगढ के प्रमुख साहित्यकार]]
 
==छत्तीसगढ़ नाम==
 
[[भारत]] में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो '[[मगध]]' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "[[बिहार]]" बन गया और दूसरा '[[दक्षिण कौशल]]' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "[[छत्तीसगढ़]]" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और [[पौराणिक काल]] से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर [[वैष्णव]], [[शैव]], [[शाक्त]], [[बौद्ध]] के साथ ही अनेकों [[आर्य]] तथा [[अनार्य]] संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है।