"कृत्तिका तारागुच्छ": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 4:
==अन्य भाषाओँ में==
कृत्तिका को [[अंग्रेज़ी]] में "प्लीयडीज़" (Pleiades) कहते हैं। [[फ़ारसी]] में इसे "परवीन" ({{Nastaliq|ur|پروین}}) कहते हैं जो [[भारतीय उपमहाद्वीप]] में भी बहुत सी महिलाओं के नाम के लिए इस्तेमाल होता है, जैसे कि परवीन बाबी। अरबी भाषा में इसे "सुराया" या "सोराया" ({{Nastaliq|ur|ثريا}}) बोलते हैं, जिसका आम [[भारत|भारतीय]] और [[पाकिस्तान|पाकिस्तानी]] उच्चारण "सुर​ईय्या" है। यह नाम भी भारतीय उपमहाद्वीप, [[ईरान]] और [[अफ़्ग़ानिस्तान]] में स्त्रियों के लिए प्रचलित है और १९४०-१९५० के दशकों की एक मशहूर हिंदी फिल्म अभिनेत्री का नाम भी था। ध्यान दें की फ़ारसी-अरबी लिपि के "{{Nastaliq|ur|ث}}" की ध्वनि को भारतीय, पाकिस्तानी, अफ़्ग़ान और ईरानी लोग "स" का उच्चारण देते हैं जबकि अरब लोग [[थ़|"थ़" का उच्चारण]] देते हैं (जो "थ" से ज़रा भिन्न है), इसलिए अरबीभाषी इस नाम को "थ़ुराया" उच्चारित करते हैं।
 
==भारतीय संस्कृति में महत्व==
कृत्तिका को भारतीय सभ्यता में एक [[नक्षत्र]] का दर्जा मिला हुआ है, जिसका नाम [[कृत्तिका नक्षत्र]] ही है। यह युद्ध के देवता "स्कन्द" से सम्बंधित है, जिनकी छह माएँ थीं, और हर माँ के लिए उनका एक भिन्न मुख था। स्कन्द को विशेष रूप से तमिल संस्कृति में "मुरुगन" और "सेन्तिल" के नाम से पूजा जाता है।
 
==इन्हें भी देखें==