"सुहार्तो": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Soeharto.jpg|thumb|right|200px|सुहार्तो]]सुहार्तो ( [[8 जून]], [[1921]] – [[27 जनवरी ]], [[2008]]) [[इंदोनेशिया]] के सैनिक शासक और दूसरे [[राष्ट्रपति]] थे, जिनका कार्यकाल [[1967]] से [[1998]] तक रहा। सुहार्तो का जन्म आठ जून 1921 को इंडोनेशिया के जावा द्वीपसमूह में एक किसान परिवार के घर हुआ था। वे एक स्थानीय कृषि अधिकारी के 11 बच्चों में से दूसरे नंबर पर थे । जावा के चलन के अनुरूप, सुहार्तो ने बगैर पदवी के अपने नाम का प्रयोग किया ।
उस समय इंडोनेशिया में डच साम्राज्य था। सुहार्तो बड़े होकर रायल नीदरलैंड्स इंडीज आर्मी में शामिल हो गए। जापानी सेनाओं ने जब 1942 में इंडोनेशिया में अतिक्रमण किया तो सुहार्तो जापान समर्थित स्वतंत्र मिलीशिया में शामिल हो गए और फिर स्वतंत्र सशस्त्र बल में शामिल हुए। इंडोनेशिया में एक विद्रोह के बाद सुहार्तो ने 1966 में सत्ता पर आधिपत्य जमा लिया और यहीं से उनके क्रूर शासन की शुरुआत हुई। <ref>{{cite web |url= http://in.jagran.yahoo.com/news/international/general/3_5_4120859.html|title= तरक्की के सूत्रधार भी थे सुहार्तो|accessmonthday=[[3 मार्च]]|accessyear=[[2007]]|format=|publisher= याहू जागरण|language=}}</ref> सुहार्तो को उनके सहयोगियों द्वारा 'विकास के पिता' के रूप में जाना जाता था। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो को अनेकों लोग एक ऐसा नेता मानते थे, जिन्होंने देश को गरीबी के गर्त से बाहर निकाला और उसे दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में शुमार किया । उन्हें जातीय, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक रूप से भिन्न आबादी को एक झंडे एवं पहचान के नीचे एकजुट करने का श्रेय भी जाता है। <ref>{{cite web |url= http://www.voanews.com/hindi/2008-01-27-voa2.cfm|title=इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो नहीं रहे|accessmonthday=[[3 मार्च]]|accessyear=[[2007]]|format=|publisher= वॉयस ऑफ़ अमेरिका|language=}}</ref> उनके कार्यकाल में इंडोनेशिया तेल और गैस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया। उत्पादों और वस्त्र निर्यात पर ज्यादा ध्यान दिया गया। लेकिन भ्रष्टाचार व खूनखराबे के बीच उनकी वह सफलता कहीं दब गई। उनके विरोधियों का मानना था कि सुहार्तो के शासनकाल के दौरान देश में भ्रष्टाचार को काफी बढ़ावा मिला। लोकतंत्र समर्थकों के तीव्र विरोध के चलते वह 1998 में बर्खास्त कर दिए गए।<ref>{{cite web |url= http://www.josh18.com/showstory.php?id=123911|title=सुहार्तो का अंतिम संस्कार आज|accessmonthday=[[3 मार्च]]|accessyear=[[2007]]|format=|publisher=जोश|language=}}</ref>
 
 
20 वीं सदी का सबसे अधिक नृशंस और भ्रष्ट शासन चलाने के लिए कुख्यात सुहार्तो पिछले एक दशक से जकार्ता के बाहरी इलाके में एक आलीशान विला में एकांत जीवन बिता रहे थे। 1997-98 के एशियाई वित्तीय संकट के दौरान लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के जरिए सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद उन्हें कई बार दिल की बीमारियों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इतिहासकारों के अनुसार सन 1965 से 1968 के सुहार्तो के शासनकाल में लगभग 800, 000 कम्युनिस्ट समर्थकों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके अलावा पापुआ, एचेह और पूर्व तिमोर में आजादी आंदोलन के दौरान सैनिकों ने कम से कम 300,000 लोगों की हत्या की थी।<ref>{{cite web |url= http://www.bhaskar.com/2008/01/27/0801271419_suharto_indonesias.html|title= इंडोनेशिया के पूर्व तानाशाह सुहार्तो का निधन|accessmonthday=[[3 मार्च]]|accessyear=[[2007]]|format=|publisher= दैनिक भास्कर|language=}}</ref>