"विकिपीडिया:दृष्टिबाधितार्थ पृष्ठ": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 1:
विकिपीडिया का प्रयोग तथा उसके संवर्धन में योगदान करने की दृष्टि से दृष्टिबाधित होना किसी सीमा का निर्धारण नहीं करता है। उन संसाधनों के साथ जिसकी सहायता से दूसरे अंतर्जाल पृष्ठ पढ़े और लिखे जा सकते हैं वेही तरीके विकिया पृष्ठ को पढ़ने और उसमें योगदान करने के लिए उपयोगी हैं।
== पढ़ें ==
== पठन सहायता ==
विकिपीडिया पढ़ने के लिए स्पीच सिंथेसाइजर के शीर्षक (हेडिंग), सूची (लिस्ट) आदि तक पहुँचने वाले तरीके बहुत उपयोगी हैं। विकिपीडिया के सभी पृष्ठ इस तरह निर्मित होते हैं कि पृष्ठ का नाम पहला शीर्षक बन जाता है। इसलिए किसी भी पृष्ठ को खोलने पर शीर्षक के पहले कमांड के साथ लेख के शीर्षक तक पहुँचा जा सकता है। यही तरीका श्रेणी, साँचा एवं अन्य परियोजना पृष्ठ के शुरुआती हिस्से तक पहुँचने के लिए भी उपयोगी है। यदि लेख पर अनुक्रम बना हुआ हो तो दूसरा शीर्षक कमांड उस तक पहुँचा देता है। अनुक्रम के दिए गए विभिन्न लिंक के सहारे लेख के उस खास हिस्से तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।
 
== खोज सहायता ==
किसी विशेष पृष्ठ तक पहुँचने के लिए संपादन बक्सा (एडिट बॉक्स) तक पहुँचने के कमांड का उपयोग करें। अधिकतर पृष्ठों पर इस तरह का एक ही बक्सा है। इस खोज बक्से में मनचाहा शब्द टंकित करें और इंटर कुंजी दबा दें। यदि उस शब्द पर कोइ लेख बना होगा तो वह लेख पृष्ठ खुल जाएगा। यदि ठीक उसी शब्द का लेख पहले से बना हुआ न हो तो एक खोज परिणाम पृष्ठ खुलेगा। पहला शीर्षक निर्देश सिंथेसाइजर को खोज परिणाम लिखे शीर्षक तक ले जाएगा। दूसरा शीर्षक निर्देश नाम-स्थानों में खोजें तक पहुँचा देगा। इस शीर्षक के नीचे के टेबुल में अपने खोज परिणाम को और व्यवस्थित और उसकी श्रेणी को संकरा करने के लिए कई चेक बॉक्स बने हैं। यदि चाहें तो इसका प्रयोग करें। या दूसरे शीर्षक पर पहुँचने के बाद सूची निर्देश देने पर आपका सिंथेसाइजर सीधे 20 खोज परिणामों की सूची पर पहुँच जाएगा। ऐरो कुंजियों के सहारे मनपसंद लिंक पर जाकर उसे खोलें। यह भी हो सकता है कि 20 परिणामों के बजाय एक भी खोज परिणाम प्रकट न हो। इसका मतलब यह है कि हिंदी विकिपीडिया में न तो उस शब्द से संबंधित कोइ लेख बना है न हीं उस शब्द का अन्य लेखों में व्यवहार हुआ है।