"विकिपीडिया:दृष्टिबाधितार्थ पृष्ठ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
हिंदी विकिपीडिया अपने दृष्टिबाधित साथियों का स्वागत करता है। इसका काइसके प्रयोग तथा उसके संवर्धन में योगदान करने की दृष्टि से दृष्टिबाधित होना सिद्धांततः किसी सीमा का निर्धारण नहीं करता है। उन संसाधनों के साथ जिसकी सहायता से दूसरे अंतर्जाल पृष्ठ पढ़े और लिखे जा सकते हैं वेही तरीके सभी विकिपीडिया पृष्ठ को पढ़ने और उसमें योगदान करने के लिए उपयोगी हैं। इसी तरह वही तकनीकी समस्याएं विकिया पर भी मिल सकती हैं जो दूसरे वेव पृष्ठों पर हो सकती हैं। विकिपीडिया लेखों की संरचना जैसे कि पृष्ठों का विभिन्न शीर्षकों (हेडिंग्स) में विभक्त होना, सूचियों (लिस्ट्स) और तालिकाओं (टेबल्स) का प्रयोग, पारिभाषिक और नामवाची शब्दों पर लिंक बने होना, आदि अधिकांशतः सरल नैविगेशन में सहायक हैं। किंतु कई तालिकाएं और साँचे मुश्किल भी पैदा करते हैं। हम ऐसी बाधाओं को पार करने के लिए उत्सुक और प्रयत्नशील हैं। इस संबंध में अपने सुझाव और जिज्ञासाएं आप इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ या चौपाल पर रख सकते हैं।
किंतु यह अनेक स्तरों पर मुश्किल पैदा करती है।
किंतु हम ऐसी बाधाओं को पार करने के लिए उत्सुक और प्रयत्नशील हैं।
 
== पढ़ें ==
विकिपीडिया पढ़ने के लिए स्पीच सिंथेसाइजर के शीर्षक (हेडिंग), सूची (लिस्ट) आदि तक पहुँचने वाले तरीके बहुत उपयोगी हैं। विकिपीडिया के सभी पृष्ठ इस तरह निर्मित होते हैं कि पृष्ठ का नाम पहला शीर्षक बन जाता है। इसलिए किसी भी पृष्ठ को खोलने पर शीर्षक के पहले कमांड के साथ लेख के शीर्षक तक पहुँचा जा सकता है। यही तरीका श्रेणी, साँचा एवं अन्य परियोजना पृष्ठ के शुरुआती हिस्से तक पहुँचने के लिए भी उपयोगी है। यदि लेख पर अनुक्रम बना हुआ हो तो दूसरा शीर्षक कमांड उस तक पहुँचा देता है। अनुक्रम के दिए गए विभिन्न लिंक के सहारे लेख के उस खास हिस्से तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।