"हान चीनी": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: thumb|250px|कुछ विख्यात हान लोगों के चेहरे '''हान चीनी''' ([[च...
 
पंक्ति 1:
[[File:Han Chinese Notable People.png|thumb|250px|कुछ विख्यात हान लोगों के चेहरे]]
'''हान चीनी''' ([[चीनी भाषा|चीनी]]: 汉族, हानज़ू या हानरेन) [[चीन]] की एक जाति और समुदाय है। आबादी के हिसाब से यह विश्व की सब से बड़ी मानव जाति है। कुल मिलाकर दुनिया में १,३१,०१,५८,८५१ हान जाति के लोग हैं, यानी सन् २०१० में विश्व के लगभग २०% जीवित मनुष्य हान जाति के थे। चीन की जनसँख्या के ९२% लोग हान नसल के हैं। इसके अलावा हान लोग [[ताइवान]] में ९८% और [[सिंगापुर]] में ७८% होने के नाते उन देशों में भी बहुतायत में हैं। हज़ारों साल के इतिहास में बहुत सी अन्य जातियाँ और क़बीले समय के साथ हान जाति में मिलते चले गए जिस से वर्तमान हान समुदाय में बहुत सांस्कृतिक, सामाजिक और [[आनुवंशिकी]] (यानि जॅनॅटिक) विविधताएँ हैं।<ref name="gene">[http://159.226.149.45/compgenegroup/paper/wenbo%20Han%20culture%20paper%20(2004).pdf Genetic evidence support demic diffusion of Han culture (PDF)], Nature Publishing Group, 2004</ref>
 
==नाम की उत्पत्ति==
'हान' शब्द चीन के ऐतिहासिक [[हान राजवंश]] से आया है, जो चिन राजवंश के बाद सत्ता में आये। चिन राजवंश ने चीन के कुछ भाग को जोड़कर एक साम्राज्य में बाँधा और हान राजवंश के पहले सम्राट ने अपने आप को 'हान जोंग का राजा' की उपाधि दी। इसमें 'हान' शब्द प्राचीन [[चीनी भाषा]] में [[क्षीरमार्ग]] (हमारी [[आकाशगंगा]]) के लिए एक शब्द हुआ करता था, जिसे प्राचीन चीन के लोग 'स्वर्ग की नदी' (天河, तियान हे) बुलाया करते थे। हान राजवंश के बाद बहुत से चीनी लोग अपने आप को 'हान के लोग' (漢人) या 'हान के बेटे' बुलाने लगे और यही नाम आज तक चलता आया है।<ref name="ref42fuqof">[http://books.google.com/books?id=yXYVAAAAIAAJ The History of the Former Han Dynasty], Gu Ban, Lo-Chi P'an, Jen T'ai, Taylor &amp; Francis</ref>
 
==इन्हें भी देखें==