"हान चीनी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Han Chinese Notable People.png|thumb|250px|कुछ विख्यात हान लोगों के चेहरे]]
[[File:Ethnolinguistic map of China 1983.jpg|thumb|250px|[[चीन]] में विभिन्न जातियों का फैलाव - हान चीनी पूर्व की ओर गाढ़े ख़ाकी रंग में हैं]]
'''हान चीनी''' ([[चीनी भाषा|चीनी]]: 汉族, हानज़ू या हानरेन) [[चीन]] की एक जाति और समुदाय है। आबादी के हिसाब से यह विश्व की सब से बड़ी मानव जाति है। कुल मिलाकर दुनिया में १,३१,०१,५८,८५१ हान जाति के लोग हैं, यानी सन् २०१० में विश्व के लगभग २०% जीवित मनुष्य हान जाति के थे। चीन की जनसँख्या के ९२% लोग हान नसल के हैं। इसके अलावा हान लोग [[ताइवान]] में ९८% और [[सिंगापुर]] में ७८% होने के नाते उन देशों में भी बहुतायत में हैं। हज़ारों साल के इतिहास में बहुत सी अन्य जातियाँ और क़बीले समय के साथ हान जाति में मिलते चले गए जिस से वर्तमान हान समुदाय में बहुत सांस्कृतिक, सामाजिक और [[आनुवंशिकी]] (यानि जॅनॅटिक) विविधताएँ हैं।<ref name="gene">[http://159.226.149.45/compgenegroup/paper/wenbo%20Han%20culture%20paper%20(2004).pdf Genetic evidence support demic diffusion of Han culture (PDF)], Nature Publishing Group, 2004</ref>