"काश्गर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 2:
'''काश्गर''', '''कशगार''', '''काशगुर''' या '''काशी''' (<small>[[उईगुर भाषा|उईगुर]]: {{Nastaliq|ur|قەشقەر}}, [[चीनी]]: 喀什, [[फारसी]]: {{Nastaliq|ur|کاشغر}}</small>) [[मध्य एशिया]] में [[चीन]] के [[शिनजियांग प्रांत]] के पश्चिमी भाग में स्थित एक [[नख़लिस्तान]] (ओएसिस) शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग ३,५०,००० है। काश्गर शहर [[काश्गर विभाग]] का प्रशासनिक केंद्र है जिसका क्षेत्रफल १,६२,००० किमी² और जनसंख्या लगभग ३५ लाख है। काश्गर शहर का क्षेत्रफल १५ किमी² है और यह समुद्र तल से १,२८९.५ मीटर (४,२८२ फ़ुट) की औसत ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर चीन के पश्चिमतम क्षेत्र में स्थित है और [[तरीम बेसिन]] और [[तकलामकान रेगिस्तान]] दोनों का भाग है, जिस वजह से इसकी जलवायु चरम शुष्क है।<ref name="ref78zoqul">[http://books.google.com/books?id=GXj4a3gss8wC Xinjiang: China's Muslim borderland], S. Frederick Starr, M.E. Sharpe, 2004, ISBN 9780765613189</ref>
 
पुराकाल से ही काश्गर व्यापार तथा राजनीति का केंद्र रहा है और इसके [[भारत]] से गहरे सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापारिक सम्बन्ध रहे हैं। भारत से शिनजियांग का व्यापार मार्ग [[लद्दाख़]] के रस्ते से काश्गर जाया करता था।<ref name="ref50mufif">[http://books.google.com/books?id=mFW3sXnzEQ4C Foreign trade and commerce in ancient India], Prakash Charan Prasad, Abhinav Publications, 1977, ISBN 9788170170532</ref> ऐतिहासिक [[रेशम मार्ग]] की एक शाखा भी, जिसके ज़रिये [[मध्य पूर्व]], [[यूरोप]] और [[पूर्वी एशिया]] के बीच व्यापार चलता था, काश्गर से होकर जाती थी। काश्गर [[अमू दरिया]] वादी से [[खोकंद]], [[समरकंद]] , [[अलमाटी]] , [[अक्सू]] , और [[खोतान]] मार्गोंमार्गो के बीच स्थित है।
 
==विवरण==