"शांग राजवंश": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: thumb|230px|[[चीन के शांग राजवंश का इलाक़ा (पीला रंग)]] [[File:Shang-Orakelknochen.JPG|th...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Shang.jpg|thumb|230px|[[चीन]] के शांग राजवंश का इलाक़ा (पीला रंग)]]
[[File:Shang-Orakelknochen.JPG|thumb|230px|शांग काल में हड्डियों पर खरोंची गई चीनी [[चित्रलीपीचित्रलिपि]] - इनसे भविष्यवानियाँ की जाती थीं]]
'''शांग राजवंश''' (<small>[[चीनी भाषा|चीनी]]: 商朝, शांग चाओ; [[पिनयिन अंग्रेज़ीकरण]]: Shang dynasty</small>) प्राचीन [[चीन]] में लगभग १६०० ईसापूर्व से १०४६ ईसापूर्व तक राज करने वाला एक [[चीन का राजवंश|राजवंश]] था, जिनका राज्य [[ह्वांगहो]] (पीली नदी) की वादी में स्थित था। चीनी स्रोतों के अनुसार यह राजवंश [[शिया राजवंश]] के राजकाल के बाद आया, और शांग राजवंश के बाद चीन में [[झोऊ राजवंश]] सत्ता में आया। चीन के [[हेनान प्रांत]] के सुदूर उत्तरी इलाक़े में स्थित यिनशु पुरातत्व स्थल को शांग राजधानी का स्थान माना जाता है। यहाँ ग्याराह शाही मक़बरे मिले हैं और महलों-मंदिरों के खँडहर भी मिले हैं। इनसे हथियार और जानवरों और मानवों की बलि देने के स्थल भी देखे गए हैं। इसके अलावा हज़ारों [[कांसे]], [[हरिताश्म]] (जेड), पत्थर, हड्डी और चिकनी मिटटी की वस्तुएँ मिली हैं, जिनकी बारीक़ कारीगिरी को देखकर इस संस्कृति के काफ़ी विकसित होने का पता चलता है।<ref name="ref61moyug">[http://books.google.com/books?id=2k8lAQAAIAAJ Lives and times: a world history reader, Volume 1], James P. Holoka, Jiu-Hwa Lo Upshur, West Pub. Co., 2002, ''... Since the sixth century mere were accounts of sporadic discoveries of inscribed bones from around Yinshu ('Waste of Yin' ... scientific study of inscribed oracle bones from the Shang dynasty ...''</ref>