"अमेरिकी गृहयुद्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Battle of Gettysburg, by Currier and Ives.png|thumb|230px|गॅटीस्बर्ग की लड़ाई]]
{{स्रोतहीन|date=सितंबर 2011}}
[[File:US Secession map 1863 (BlankMap derived).png|thumb|230px|[[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के संघीय राज्य (यूनियन, नीले रंग में) और अलगाववादी परिसंघीय राज्य (कन्फ़ेडरेसी, ख़ाक़ी रंग में)]]
'''अमेरिकी गृहयुद्ध''' (<small>[[अंग्रेजी]]: American Civil War, अमॅरिकन सिविल वॉर</small>) सन् १८६१ से १८६५ के काल में [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच में लड़ा जाने वाला एक [[गृहयुद्ध]] था जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए। इस युद्ध में उत्तरी राज्य अमेरिका की [[संघ (प्रशासन)|संघीय]] एकता बनाए रखना चाहते थे और पूरे देश से [[दास प्रथा]] हटाना चाहते थे। अमेरिकी इतिहास में इस पक्ष को औपचारिक रूप से 'यूनियन' (<small>Union यानि संघीय</small>) कहा जाता है और अनौपचारिक रूप से 'यैन्की' (<small>Yankee</small>) कहा जाता है। दक्षिणी राज्य अमेरिका से अलग होकर 'परिसंघीय राज्य अमेरिका' (<small>Confederate States of America, कन्फ़ेडरेट स्टेट्स ऑफ़ अमॅरिका</small>) नाम का एक नया राष्ट्र बनाना चाहते थे जिसमें यूरोपीय मूल के श्वेत वर्णीय (सफ़ेद) लोगों को अफ्रीकी मूल के कृष्ण वर्णीय लोगों को गुलाम बनाकर ख़रीदने-बेचने का अधिकार हो। दक्षिणी पक्ष को औपचारिक रूप से 'कन्फ़ेडरेसी' (<small>Confederacy यानि [[परिसंघ|परिसंघीय]]</small>) और अनौपचारिक रूप से 'रेबेल' (<small>Rebel, रॅबॅल, यानि विद्रोही</small>) या 'डिक्सी' (<small>Dixie</small>) कहा जाता है।<ref name="ref13gaxir">[http://books.google.com/books?id=WbFznb7PSGsC And the war came: the slavery quarrel and the American Civil War], Donald J. Meyers, Algora Publishing, 2005, ISBN 9780875863580</ref> इस युद्ध में ६ लाख से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए (सही संख्या ६,२०,०००) अनुमानित की गई है।<ref name="ref10bayef">[http://books.google.com/books?id=wJz1Wg3dr5kC Interpreting America's Civil War: organizing and interpreting information in outlines, graphs, timelines, maps, and charts], Therese Shea, The Rosen Publishing Group, 2005, ISBN 9781404204157, ''... resulted in the joy of freedom for former slaves. About 620000 Americans were killed during the four years of the Civil War ...''</ref> तुलना के लिए सभी भारत-पाकिस्तान युद्धों को और १९६२ के भारत-चीन युद्ध को मिलाकर देखा जाए तो इन सभी युद्धों में १५,००० से कम भारतीय सैनिक मारे गए हैं।
 
== परिचय ==
Line 10 ⟶ 11:
 
युद्ध के मोर्चे मुख्यत: तीन थे - समुद्र, मिसीसिपी घाटी और पूर्व समुद्रतट के राज्य। युद्ध के आरंभ में प्राय: समग्र जलसेना संयुक्त राज्य के हाथ में थी, किंतु वह बिखरी हुई और निर्बल थी। दक्षिणी तट की घेराबंदी से यूरोप को रुई का निर्यात और वहाँ से बारूद, वस्त्र और औषधि आदि दक्षिण के लिए अत्यंत आवश्यक आयात की चीजें पूर्णतया रुक गई। संयुक्त राज्य के बेड़े ने दक्षिण के सबसे बड़े नगर न्यूआलींस से आत्मसमर्पण करा लिया। मिसीसिपी की घाटी में भी संयुक्त राज्य की सेना की अनेक जीतें हुई। वर्जिनिया कानफेडरेतों को बराबर सफलताएँ मिलीं। 1863ई. में युद्ध का आरंभ उत्तर के लिए अच्छा नहीं हुआ, पर जुलाई में युद्ध की बाजी पलट गई। 1864ई. में युद्ध का अंत स्पष्ट दीखने लगा। 17 फरवरी को कानफेडरेतों ने दक्षिण कैरोलाइना की राजधानी कोलंबिया को खाली कर दिया। चाल्र्स्टन संयुक्त राज्य के हाथ आ गया। दक्षिण के निर्विवाद नेता राबर्ट ई. ली द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर 13 अप्रैल को वाशिंटन में उत्सव मनाया गया। गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद दक्षिणी राज्यों के प्रति कठोरता की नीति नहीं अपनाई गई, वरन् कांग्रेस ने संविधान में 13वाँ संशोधन प्रस्तुत करके दासों की स्वतंत्रता पर कानूनी छाप लगा दी।
 
==इन्हें भी देखें==
*[[गृहयुद्ध]]
*[[गॅटीस्बर्ग सम्बोधन]]
*[[अब्राहम लिंकन]]
 
==सन्दर्भ==
<small>{{reflist|2}}</small>
 
[[श्रेणी:अमरीकी युद्ध]]