"चित्राल ज़िला": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 3:
 
==विवरण==
चित्राल ज़िला पाकिस्तान और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त दोनों का सबसे उत्तर का ज़िला है। इसके पश्चिम और उत्तर में [[अफ़ग़ानिस्तान]] है। उत्तर में अफ़ग़ानिस्तान का [[वाख़ान]] गलियारा आता है जो कुछ स्थानों पर सिर्फ १६ किमी चौड़ा है जिसके पार [[ताजिकिस्तान]] स्थित है। चित्राल ज़िले के पूर्व में [[पाक-अधिकृत कश्मीर]] हैर और दक्षिण में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ही [[उत्तरीऊपरी दीर ज़िला|उत्तरीऊपरी दीर]] और [[स्वात ज़िला|स्वात]] ज़िले स्थित हैं। चित्राल ज़िले के कुछ भाग में [[पामीर पर्वत]] आते हैं इसलिए यह ज़िला बहुत ही पहाड़ी क्षेत्र है।
 
चित्राल ज़िला पाकिस्तान और [[गिलगित-बालतिस्तान]] से सिर्फ़ दो सड़कों से जुड़ा हुआ है। एक तो [[लोवारी दर्रे]] से होती हुई दीर जाती है और दूसरी शान्दुर टॉप से होती हुई [[गिलगित]] जाती है। दोनों ही रस्ते सर्दियों में बर्फ़बारी के कारण बंद हो जाते हैं। पाकिस्तानी सरकार लोवारी दर्रे के नीचे एक सुरंग बनवा रही है। चित्राल के इर्द-गिर्द और भी [[पहाड़ी दर्रे]] हैं जिनसे पैदल लोग ज़िले से बाहर आ-जा सकते हैं।