"दरभंगा": अवतरणों में अंतर

छो →‎बाहरी कड़ियाँ: rm good articles cat
छोNo edit summary
पंक्ति 1:
{{Infobox Indian JurisdictionJurisdictions |
| नगर का नाम = दरभंगा
| प्रकार = नगर
| प्रदेश = बिहार
| latd = 26.17
| longd = 85.9
Line 12 ⟶ 14:
}}
उत्तरी [[बिहार]] में [[बागमती नदी]] के किनारे बसा '''दरभंगा''' एक जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय है। दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत तीन जिले दरभंगा, [[मधुबनी]], एवं [[समस्तीपुर]] आते हैं। दरभंगा के उत्तर में [[मधुबनी]], दक्षिण में [[समस्तीपुर]], पूर्व में [[सहरसा]] एवं पश्चिम में [[मुजफ्फरपुर]] तथा [[सीतामढी]] जिला है। दरभंगा शहर के बहुविध एवं आधुनिक स्वरुप का विकास सोलहवीं सदी में [[मुग़ल]] व्यापारियों तथा ओईनवार शासकों द्वारा विकसित किया गया। अपनी प्राचीन संस्कृति और बौद्धिक परंपरा के लिये यह शहर विख्यात रहा है। इसके अलावे यह जिला आम और मखाना के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
 
==नामाकरण==
दरभंगा शब्द [[संस्कृत]] भाषा के शब्द 'द्वार-बंग' या [[फारसी]] भाषा के 'दर-ए-बंग' यानि [[बंगाल]] का दरवाजा का [[मैथिली]] भाषा में कई सालों तक चलनेवाले स्थानीयकरण का परिणाम है। ऐसा कहा जाता है कि मुगल काल में दरभंगी खान ने शहर की स्थापना की थी। लेकिन कुछ लोग इसका खंडन करते हैं और मानते हैं कि दरभंगी खान मुगल काल में विकसित दरभंगा शहर का कोई व्यापारी रहा होगा।