"कज़ाख़ भाषा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Kzkzkz.jpg|thumb|230px|[[कज़ाख़स्तान]] में कज़ाख़ भाषा को बढ़ावा देने का [[सिरिलिक लिपि]] में एक विज्ञापन: '(एक) कज़ाख़ को (दूसरे) कज़ाख़ से कज़ाख़ (भाषा) में बात करने दो]]
'''कज़ाख़''' (<small>Қазақ тілі, {{Nastaliq|ur|قازاق ٴتىلى}}, क़ाज़ाक़ तिलि</small>) भाषा [[मध्य एशिया]] में [[कज़ाख़ लोगों]] द्वारा बोली जाने वाली एक [[तुर्की भाषाएँ|तुर्की भाषा]] है। यह तुर्की भाषा-परिवार की पश्चिमी या किपचक शाखा की भाषा है और [[क़ाराक़ालपाक़ लोग|क़ाराक़ालपाक़]] और नोगाई भाषाओँ से मिलती-जुलती है। २००९ की जनगणना के अनुसार इसे [[कज़ाख़स्तान]] में लगभग १ करोड़ लोग बोलते हैं और २००० में इसे कज़ाख़स्तान से बाहर बोलने वालों की संख्या ३० लाख अनुमानित की गई थी। कज़ाख़ को कज़ाख़स्तन में राष्ट्रभाषा होने का दर्जा हासिल है। कज़ाख़स्तान के अलावा इसे [[चीन]], [[मंगोलिया]], [[अफ़्ग़ानिस्तान]], [[ताजिकिस्तान]], [[तुर्की]], [[तुर्कमेनिस्तान]], [[युक्रेन]], [[रूस]] और [[ईरान]] के कुछ समुदाय भी बोलते हैं। भौगोलिक दृष्टि से कज़ाख़ [[तियन शान पर्वतों]] से लेकर [[कैस्पियन सागर]] तक के विशाल क्षेत्र में बोली जाती है।
 
==लिपि==