"प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/घटनाएँ/दिसम्बर २०११": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: * 4 दिसंबर- जर्मनी के कोबलेंज शहर में विस्फोटक विशेषज्ञों ने र...
(कोई अंतर नहीं)

06:51, 30 जनवरी 2012 का अवतरण

  • 4 दिसंबर- जर्मनी के कोबलेंज शहर में विस्फोटक विशेषज्ञों ने राइन नदी से बरामद द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान गिराए गए २ टन के २ बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया
  • 6 दिसंबर- अफगानिस्तान के काबुल और मजारेशरीफ में मुहर्रम के दिन शिया समुदाय पर हुए दो बम धमाकों में 50 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
  • 9 दिसंबर- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल के तलघर में आग लगने से तीन कर्मचारियों सहित 90 लोग जल गए।
  • 11 दिसंबर-
    • रूस की राजधानी मास्को में संसदीय चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया।
    • मेक्सिको के गुएरेरो प्रांत में आए ६.५ की तीव्रता का भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई।
  • 14 दिसंबर-
    • सर्न में जारी महाप्रयोग से जुड़े वैज्ञानिकों ने पदार्थ में द्रव्यमान पैदा करने वाले ईशकण (हिग्स बोसोन) की एक झलक देखने का दावा किया।
    • पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से ५२ कि.मी. दूर दक्षिण 24 परगना जिले के संग्रामपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 40 लोगों की मौत हो गई।
  • १७ दिसंबर- फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान वाशी के कारण हुई तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ से ४00 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।