"लेना नदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 4:
 
==स्रोत और नदी मार्ग==
लेना नदी [[मध्य साइबेरियाई पठार]] से दक्षिण में १,६४० मीटर की ऊँचाई पर [[बायकाल पर्वतों]] में शुरू होती है। इसका स्रोत स्थल मशहूर [[बायकाल झील]] से ७ किमी पश्चिम को है। अपने स्रोत से यह उत्तर-पूर्व को बहती है और इसमें किरेंगा नदी, वितिम नदी और ओल्योकोमा नदी विलय हो जाती हैं। याकुत्स्क के शहर के बाद यह पठार से उतारकर मैदानी इलाक़े में आ जाती है और उत्तर को बहती हैं जहाँ इसमें अल्दान नदी विलय हो जाती है। रास्ते में वेरख़ोयान्स्क पर्वतों के आ जाने की वजह से यह उत्तर-पश्चिम को रुख़ बदलती है और इसमें विल्युय नदी विलय हो जाती है। इसके बाद यह [[आर्कटिक महासागर]] की एक विभाग में (जिसका नाम [[लापतेव सागर]] है) बह जाती है। कुल मिलाकर लेना नदी का [[जलसम्भर]] इलाक़े का क्षेत्रफल २५,००,००० वर्ग किमी है।<ref name="ref30rihuq">[http://books.google.com/books?id=bx7uuYmAkaMC Large Rivers: Geomorphology and Management], John Wiley &amp; Sons, 2008, ISBN 9780470723715, ''... Just before pouring into the Laptev Sea, the Lena develops 150 branches (with three main channels carrying 70% of the discharge), forming a large delta ...''</ref>
 
==इन्हें भी देखें==