"गढ़ मुक्तेश्वर": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (Robot: Adding pl:Garhmukteshwar
No edit summary
पंक्ति 1:
'''गढ़मुक्तेश्वर''' भारत के [[उत्तरप्रदेश]] राज्य के [[गाजियाबाद]] जिले का शहर है। इसे गढवाल [[जाट|जाटों]] ने बसाया था। गंगा नदि के किनारे बसा यह शहर गढवाल राजाओं की राजधानी था। बाद में [[पृथ्वीराज चौहान]] ने हड़प लिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सौ किलोमीटर दूर 'राष्ट्रीय राजमार्ग 24' पर 'गढ़मुक्तेश्वर' नामक नगर बसा है जो गाजियाबाद ज़िले का एक तहसील मुख्यालय है। गढ़मुक्तेश्वर मेरठ से 42 किलोमीटर दूर स्थित है और गंगा नदी के दाहिने किनारे पर बसा है। विकास की दृष्टि से गढ़मुक्तेश्वर गाज़ियाबाद की सबसे पिछड़ी तहसील मानी जाती है, किंतु सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यहाँ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला गंगा स्नान पर्व उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।
[[श्रेणी: उत्तर प्रदेश]]
 
== पौराणिक महत्त्व ==
भागवत पुराण व महाभारत के अनुसार यह कुरु की राजधानी हस्तिनापुर का भाग था। आज पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्राकृतिक ख़ूबसूरती भी खूब लुभाती है। मुक्तेश्वर शिव का एक मन्दिर और प्राचीन शिवलिंग कारखण्डेश्वर यहीं पर स्थित है। काशी, प्रयाग, अयोध्या आदि तीर्थों की तरह 'गढ़मुक्तेश्वर' भी पुराण उल्लिखित तीर्थ है। शिवपुराण के अनुसार 'गढ़मुक्तेश्वर' का प्राचीन नाम 'शिववल्लभ' (शिव का प्रिय) है, किन्तु यहां भगवान मुक्तीश्वर (शिव) के दर्शन करने से अभिशप्त शिवगणों की पिशाच योनि से मुक्ति हुई थी, इसलिए इस तीर्थ का नाम 'गढ़मुक्तीश्वर' (गणों की मुक्ति करने वाले ईश्वर) विख्यात हो गया। पुराण में भी उल्लेख है- 'गणानां मुक्तिदानेन गणमुक्तीश्वर: स्मृत:।'
 
 
 
[[श्रेणी: उत्तर प्रदेश]]
[[श्रेणी:शहर]]
[[श्रेणी:उत्तर प्रदेश के शहर]]
[[श्रेणी:भारत के शहर]]
 
 
[[bpy:গড়মুক্তেশ্বর]]